For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंडर-19 में हुई इस घटना के बाद शुबमन गिल ने गेंदबाजी करना बंद कर दिया था

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुबमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 3 टेस्ट मैचों में उन्होंने 259 रन बनाए थे और गाबा में फाइनल टेस्ट में उन्होंने 91 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गिल कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन 21 साल के गिल ने ऑस्ट्रेलिया में जो करके दिखाया उसे पूरी दुनिया ने देखा। मुश्किल चुनौतियों में भी गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और दुनिया की बेहतरीन गेंदबाजी अटैक के सामने अच्छी बल्लेबाजी करके उन्होंने अपना दम दिखाया।

बल्लेबाजी में गिल का हुनर हर किसी ने देखा लेकिन क्या वह गेंद से भी कुछ कर सकते है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शुबमन गिल को अक्सर नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। केकेआर कैंप के लिए गिल नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखे गए हैं। केकेआर की ओर से गिल को एक अहम खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के केकेआर के सपने को सच करने में गिल की भूमिका काफी अहम हो सकती है।

शुबमन गिल ने एक इंटरव्यू में कहा कि अंडर-16 और अंडर-19 में मैं काफी गेंदबाजी किया करता था, लेकिन अंडर-19 में मुझे संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से चेतावनी मिली थी, जिसके बाद मैंने गेंदबाजी करना बंद कर दिया गया था। आगे क्या केकेआर के लिए गिल गेंदबाजी करेंगे इसपर गिल ने कहा कि देखते हैं, संभव है कि मैं मैंच में गेदबाजी करूं। मुझे लगता है कि मैं गेंद से भी अच्छा कर सकता हूं। बता दें कि पिछले आईपीएल के सीजन में शुबमन गिल ने 14 मैचों में 440 रन बनाए थे। लेकिन कम स्ट्राइक रेट की वजह से अक्सर वह आलोचना का शिकार होते हैं। पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 117.96 का था। बता दें कि इस सीजन में केकेआर का पहले मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+