For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महाराष्ट्र में हुई सख्ती, गांगुली बोले- लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में ही होंगे IPL मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 14वां सीजन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगा। यह टूर्नामेंट 9 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच निर्धारित मुकाबले के साथ शुरू होगा। फाइनल 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। गांगुली का बयान तब आया है जब महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार और रविवार पूरे राज्य में लॉकडाउन करने का फैसला सुनाया।

गांगुली ने टाइम्स नाउ के हवाले से कहा, '' हर चीज तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'लॉकडाउन से हमें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि हमने वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली गई है।"

बता दें कि राज्य के कैबिनेट मंत्री, नवाब मलिक ने बताया कि किया कि महाराष्ट्र शुक्रवार 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक सख्त लॉकडाउन में रहेगा। उन्होंने कहा, "कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय COVID-19 से संबंधित थे। सख्त नियम बनाए गए हैं और उन्हें कल शाम 8 बजे से लागू किया जाएगा। रात का कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। दिन के समय, धारा 144 कल से लागू होगी, जिसमें पांच से अधिक लोगों को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोक दिया जाएगा।'' उन्होंने कहा, "मॉल, रेस्तरां, बार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। उद्योग जारी रहेगा।''

10 आईपीएल मैचों की मेजबानी करेगा मुंबई
मुंबई 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 10 आईपीएल मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। लेकिन टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने खुद को थोड़ा मुश्किल में पाया है क्योंकि प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में ग्राउंडस्टाफ के सदस्यों को कोरोना हुआ है। चार फ्रेंचाइजी- राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल (DC), और मुंबई (MI) इस समय मुंबई में स्थित हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) भी मुंबई में स्थित हैं, लेकिन वे 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने के लिए चेन्नई जाएंगे।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 9:31 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+