CSK vs SRH: शारजाह के मैदान पर ब्रावो रच सकते हैं इतिहास, डुप्लेसिस-पांडे की रिकॉर्ड पर नजर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसके 44वें मैच में टॉप पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। शारजाह के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के लिये यह सीजन बिल्कुल अलग बीता है, ऐसे में जहां सीएसके की टीम अपनी जीत की लय का बरकरार रखते हुए अपने क्वालिफिकेशन में पहले दो स्थान पर अपना कब्जा पक्का करना चाहेगी तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2022 के लिये होने वाली मेगा नीलामी को देखते हुए टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देगी और चाहेगी कि खिलाड़ी अगले सीजन के लिये अच्छी लय के साथ सीजन खत्म करें।
और पढ़ें: 'कोहली की कप्तानी पर किसी ने नहीं की है शिकायत', लगातार आ रही रिपोर्ट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये इस साल डेविड वॉर्नर पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं जिसके चलते पहले सीजन में उनसे कप्तानी छीनी गई थी और पिछले मैच में उन्हें टीम से बाहर बिठा दिया गया। वहीं वॉर्नर की जगह टीम में शामिल किये गये जेसन रॉय ने पहले ही मैच में अर्धशतक ठोंक कर अपनी टीम को जीत दिलाई जिसके बाद वॉर्नर का वापस लौटना मुश्किल नजर आता है। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की राह से बाहर हो गई है, ऐसे में यह मैच प्लेऑफ के लिहाज ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होने वाला है। हालांकि इस दौरान दोनों टीमों के कई दिग्गज खिलाड़ियों पर नजर होगी जो इस मैच में रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ सकते हैं।
और पढे़ं: 'हर चीज में भारत का नाम घसीटना जरूरी नहीं', BCCI ने आरोप लगाने पर पाकिस्तानी एक्सपर्टस को लताड़ा

ऐसा करने वाले पहले टी20 गेंदबाज बन सकते हैं ब्रावो
सीएसके और हैदराबाद की टीमों के बीच अब तक खेले गये हेड टू हेड मुकाबलों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच 15 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 11 बार सीएसके की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं पर हैदराबाद की टीम सिर्फ 4 बार ही बाजी मार सकी है। 16वीं बार होने वाली इस भिड़ंत में फॉर्म में चल रहे सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को मौका दिया जाता है तो वो बड़ा इतिहास रच सकते हैं। ड्वेन ब्रावो को टी20 क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने के लिये सिर्फ 4 विकेट की दरकार है और अगर वो ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन जायेंगे। वहीं पर ब्रावो को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बनने के लिये 5 विकेट की दरकार है। अगर उन्हें 5 विकेट मिल जाती है तो वो अमित मिश्रा (166) को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल ब्रावो के 162 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं जबकि लसिथ मलिंगाा (170) टॉप पर बने हुए हैं। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में ब्रावो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक 21 विकेट चटकाये हैं।

6 हजारी बनने पर होगी मनीष पांडे की नजर
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर मनीष पांडे को इस मैच में मौका देती है तो वो सिर्फ 9 रन बनाकर आईपीएल में अपने 3500 रनों के आंकड़े को हासिल कर लेंगे, तो वहीं पर सिर्फ 26 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 6 हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा हो जायेगा। मनीष पांडे के अलावा जेसन रॉय को भी सिर्फ 27 रन की दरकार है जिसे बनाते ही वह 2021 में 1000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो जायेंगे।

रायडु लगायेंगे छक्कों का दोहरा शतक
सीएसके के लिये टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज अंबति रायडु टी20 क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक लगाने की कगार पर हैं जिसके लिये उन्हें शारजाह के मैदान पर 4 गगनचुंबी शॉट लगाने की दरकार है। वहीं पर सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को सिर्फ 18 रन की दरकार है जिसे बनाते ही वह सीएसके के लिये आईपीएल में 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। इस बीच अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शाहबाज नदीम को खेलने का मौका देती है तो उनके पास आईपीएल में विकेटों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा जिसके लिये उन्हें सिर्फ 2 विकेट की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
