For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RCB : आरसीबी के खिलाफ चमके डेविड वार्नर, धोनी को छोड़ा पीछे

चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। आरसीबी से मिले 150 रनों के जवाब में ओपनिंग करने आए वार्नर ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 54 रन जड़े। इसी के साथ वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ एक शानदार रिकाॅर्ड दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, वॉर्नर आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने धोनी को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 833 रन हैं। इस मामले में अब तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 755 रन आरसीबी के खिलाड़ी जड़े हैं। रोहित शर्मा 716 रन के साथ चौथे और गौतम गंभीर 713 रन के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज थे।

इससे पहले हैदराबाद ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। हालांकि, उन्हें अन्य साथियों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। मैक्सवेल के बाद कप्तान विराट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने बैंगलोर के टैली को तोड़ने के लिए सबसे अधिक 4 विकेट लिए। उन्हें राशिद खान, भुवनेश्वर और टी नटराजन का अच्छा समर्थन था।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 22:53 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+