For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय खिलाड़ी की स्टीफन फ्लेमिंग ने जमकर की तारीफ, बोले हमे उसे बहुत उच्च दर्जे का मानते हैं

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कप्तान धोनी के शब्दों का समर्थन करते हुए गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि ऋतुराज एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हमने उनसे कहा था कि आप बस खेलते रहिए, हम उन्हें बहुत ही उच्च दर्जे का खिलाड़ी मानते हैं। मुझे पता है कि उनके ऊपर बाहर से थोड़ा दबाव है, लेकिन कैंप के भीतर इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उनके भीतर जबरदस्त क्षमता है।

बता दें ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआती तीन पारियों में 5,5,10 रन की पारी खेली थी, लेकिन केकेआर के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फ्लेमिंग ने कहा कि आप प्राकृतिक रूप से चाहते हैं कि खिलाड़ी बिना किसी दबाव और तनाव के खेले और अच्छा प्रदर्शन करें। वह एक स्टाइलिश बल्लेबाज हैं और अच्छी ट्रेनिंग करते हैं, उनके भीतर प्रतिभा है जो बाहर आ रही है। उनके ऊपर मानसिक दबाव जरूर था लेकिन अच्छा प्रदर्शन करके वह खुद को और भी बेहतर करेंगे। बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच में ऋतुराज ने शतक लगाया था और चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में 18 रन से जीत मिली थी।

गौर करने वाली बात है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैचमें हार के साथ कीथी, लेकिन टीम ने फिर जबरदस्त वापसी की और अगले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंची। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि चार मैच में से तीन मैच में जीत दर्ज करना उम्मीद से भी आगे का परिणाम है। हमे लगा था कि शायद पांच में से तीन मैच में हम जीत दर्ज करेंगे। हमे गर्व है जिस तरह से टीम ने बल्लेबाजी की, खासकर की टीम ने 190 और 220 का स्कोर खड़ा किया। हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जोकि काफी अच्छा है। एक तरफ जहां सैम करन का अच्छा फॉर्म बरकरा है, लेकिन टीम में सबसे अच्छी बात मोइन अली का आना है, जोकि नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को मजूबत कर रहे हैं।

फ्लेमिंग ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिन्होंने अंतर पैदा किया है, लेकिन टीम के खिलाड़ियों की जो सोच है वह जबरदस्त है। हमारी टीम के पास काफी अच्छे बल्लेबाज हैं जो हाइ रिस्क गेम को खेल सकते हैं इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आता है। पिछले साल हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लिहाजा इस साल हमे अपनी सोच में बदलाव के साथ खेलना था।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 8:55 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+