IPL के इस सीजन में सख्त बायो-बबल, टूर्नामेंट के दौरान नहीं लगेगा कोरोना का टीका
नई दिल्ली। बीसीसीआई लगातार दूसरी बार कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन कराने जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दी है कि टूर्नामेंट के दौरान किस भी टीम के सदस्य को कोरोना की वैक्सीन नहीं दी जाएगी। अगर कोई भी टूर्नामेंट के दौरान कोरोना से संक्रमित पाया जाता है तो उसे खुद को कम से कम 10 दिन के लिए आईसोलेट करना होगा और टीम के बायो बबल में शामिल होने के लिए टेस्टिंग को पास करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को सख्ती से बबल इंटेग्रिटी मैनेजर देखेंगे और उनका सिर्फ यही काम होगा कि वह इस बात की जानकारी देंगे कि कहीं भी बायो बबल का उल्लंघन ना हो।
12 बबल्स तैयार किए गए
बीसीसीआई की इस गाइडलाइन को आईपीएल की ओर से सभी आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी को हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोटोकॉल शीर्षक के तौर पर दी गई है, जिसमे टीमों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी की गई है। बता दें कि आईपीएल के दौरान 12 बबल्स तैयार किए गए हैं जिसमे सभी सदस्यों को सुरक्षित रखा जाएगा। 8 बबल्स 8 आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए हैं जबकि दो बबल्स अधिकारियों और मैच मैनेजमेंट टीम और दो बबल्स ब्रॉडकास्टिंग क्रू के लिए बनाए गए हैं।
एक हफ्ते का क्वारेंटीन
गाइडलाइन के अनुसार जो भी आईपीएल में बायो बबल्स के बाहर काम कर रहा है उसे पहले एक हफ्ते के क्वारेंटीन में होटल के कमरे में ही रहना होगा। इस दौरान कमरे में ही सदस्य का दूसरे दिन कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद पांचवे और सातवे दिन कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। तीनों ही टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही क्वारेंटीन से बाहर आने की अनुमति होगी। जबतक यह व्यक्ति कोरोना टेस्ट पास नहीं कर लेता है आईपीएल के खिलाड़ियों को इनसे मिलने की अनुमति नहीं होगी।
कोरोना का टेस्ट जारी रहेगा
क्वारेंटीन में रहने के बाद हर व्यक्ति की बबल में हफ्ते में दो बार कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। दूसरे हफ्ते से हर पांचवे दिन लोगों का कोरोना टेस्ट किया किया जाएगा। प्रोटोकॉल के अनुसार जो खिलाड़ी भारतःइंग्लैंड सीरीज में खेल रहे हैं उन्हें बबल्स से बबल्स में आने की अनुमति होगी और उन्हें उन सारी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना होगा जिसे बाकी के खिलाड़ियों को पालन करना होगा।
9 अप्रैल से शुरू होगा टूर्नामेंट
बता दें कि आईपीएल का यह सीजन 6 वेन्यू पर खेला जाएगा। आईपीएल के मैचों का आयोजन भारत के अलग-अलग जगहों पर होगा और इस दौरान दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। जबकि आईपीएल का फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
