For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डिविलियर्स के फैन हुए सुनील गावस्कर बोले, उन्हें देखने के लिए मैं धरती पर कहीं भी जा सकता हूं

अहमदाबाद। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आरसीबी के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की जमकर तारीफ की है। जिस तरह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डिविलियर्स ने 75 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली उसके बाद सुनील गावस्कर ने एबी डविलियर्स को जबरदस्त और करिश्माई बल्लेबाज बताया है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 75 रनों की पारी खेलने के बाद एबी डिलियर्स आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह छठे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में 5000 रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया है।

 बदला मैच का रुख

बदला मैच का रुख

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एबी डिविलियर्स ने 42 गेंदों पर 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए, जिसकी बदौलत आरसीबी की टीम 171 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई। मार्कस स्टॉयनिस के आखिरी ओवर में डिविलियर्स ने 3 छक्के लगाए और ओवर से 22 रन बटोरे। स्टॉयनिस के इस ओवर ने मैच का रुख पलट दिया और दिल्ली कैपिटल्स को यह ओवर काफी महंगा पड़ा। खुद ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि स्पिन गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिल रही थी जिसके बाद उन्हें स्टॉयनिस के साथ जाना पडा और अंत में दिल्ली की टीम को एक रन से हार का सामनाा करना पड़ा।

इन्हें देखकर मुंह खुला रह जाता है

इन्हें देखकर मुंह खुला रह जाता है

मैन ऑफ द मैच में एबी डिविलियर्स की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि यह जबरदस्त बल्लेबाजी है,यह जादूई है, आप धरती पर कहीं भी इनकी बल्लेबाजी देखने के लिए जा सकते हैं क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वो आपको अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुशी देते हैं, उनके शॉट देखकर आपका मुंह खुला रह जाता है। अगर डिविलियर्स की पारी को हटा दें तो आरसीबी की हालत कुछ खास नहीं थी और आरसीबी की टीम मुश्किल से 150 रन का स्कोर खड़ा कर पाती। जब डिविलियर्स बल्लेबाजी करने के लिए आए तो आरसीबी के 60 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर चुके थे। लेकिन रजत पाटीदार के साथ मिलकर डिविलियर्स ने पारी को संभाला।

 ओपनिंग करना चाहिए एबीडी को

ओपनिंग करना चाहिए एबीडी को

सुनील गावस्कर का मानना है कि जब आप एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज को देखते हैं तो आप सिर्फ उन्हें देखते ही रहना चाहते हैं। आप विपक्षी टीम से कहना चाहते हैं कि आप डिविलियर्स को ओपनिंग करने के लिए क्यों नहीं भेजते हैं। ऐसा करने से आप उन्हें लंबी पारी खेलते हुए देख सकते हैं, अभी वो 10-11 ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, क्यों ना डिविलियर्स को पूरे 20 ओवर तक देखा जाए। जब भी मैं डिविलियर्स को इस तरह की फॉर्म में देखता हूं तो बतौर पूर्व बल्लेबाज मैं यह हमेशा कहता हूं कि उन्हें बल्लेबाजी की शुरुआत के लिए भेजना चाहिए। हम बड़े छक्कों की बात करते हैं, लेकिन एक शॉट पर डिविलियर्स ने बैट का फेस खोला और गेंद थर्ड मैन से होते हुए बाउंड्री के पार चली गई। वह अद्भुत शॉट था।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 11:28 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+