
राहुल कर सकते हैं ओपनिंग
वहीं राहुल त्रिपाठी की बात करें तो वह लगातार इस सीजन में अच्छा कर रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि राणा ने पिछले सालों में केकेआर के लिए अच्छा किया है लेकिन वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे। वहीं राहुल त्रिपाठी ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में अपना नाम किया है। लिहाजा दोनों की पोजीशन को बदले जाने का फैसला ठीक नहीं नजर आता है।

ये विकल्प होगा बेहतर
सुनील गावस्कर ने कहा कि नीतीश राणा पिछले सालों में केकेआर के लिए काफी सफल रहे हैं, वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते आए हैं। अगर राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं जोकि वह दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए पहले करते आए हैं, ऐसे में वह केकेआर के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं। मुझे लगता है कि केकेआर ने यह सोच बना ली है कि या तो सुनील नरेन शुबमन गिल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करें या फिर सुबमन गिल के साथ राहुल त्रिपाठी। लेकिन जिस तरह से शुबमन गिल संघर्ष कर रहे हैं संभव है कि राहुल त्रिपाठी सुनील नरेन के साथ अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

मोर्गन का फॉर्म जरूरी
कप्तान इयोन मोर्गन को लेकर गावस्कर ने कहा कि वह अपने शॉट खेल रहे थे, वह आक्रामक भी थे, जोकि उनका साधारण खेल है। जब आप टीम की जीत में योगदान करते हैं और टीम को संतुलन देते है तो अच्छा लगता है। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए आए तो केकेआर के तीन विकट गिर गए थे और टीम को साझेदारी की जरूरत थी। उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। मुझे लगता है कि मोर्गन इस जीत से काफी खुश होंगे कि उन्होंने टीम की जीत में योगदान दिया।


Click it and Unblock the Notifications
