Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: सुरेश रैना ने कहा फैंस को स्पेशल थैंक्यू, CSK में वापस आकर हो रहा है फील गुड

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज सुरेश रैना, ने शनिवार को सनसनीखेज अर्धशतक बनाते हुए आईपीएल में शानदार वापसी की। रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण में नहीं खेले थे। उन्होंने सीजन 14 के अपने पहले मुकाबले में बैटिंग करने के बाद कहा कि उनको अपनी टीम में वापस जुड़ने के बाद काफी अच्छा लग रहा है।

सुरेश रैना ने मैदान के हर ओर शॉट लगाते हुए बहुत ही बेहतरीन पारी खेली उन्होंने अपने पुराने दिनों की झलक दिखाई और सोशल मीडिया पर सब कहने लगे कि विंटेज रैना की वापसी हो चुकी है। रैना ने अपनी पारी में 36 गेंद खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके व चार बेहतरीन छक्के जड़ते हुए 54 रन बनाए पूर्ण। हालांकि सुरेश रैना अगर क्रीज में होते तो और भी शानदार तरीके से अंतिम ओवरों में रन कर सकते थे लेकिन सैम करन ने अंतिम ओवरों में 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर बहुत ही बेहतरीन पारी खेली।

इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट पर 188 रन बनाने में कामयाब रही। रैना ने अपनी पारी के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए बताया, "टीम के साथ जुड़ना और सीएसके के लिए रन बनाना अच्छा लग रहा है हमको अच्छी शुरुआत मिली है। हमें अच्छी साझेदारी मिली और मैं केवल यहां पॉजिटिव होने की कोशिश कर रहा था। ईश्वर निश्चित तौर पर बहुत दयालु रहा है। मैं अच्छे से तैयारी कर रहा था। तैयारी के दौरान आपको अपनी माइंडसेट पर काम करना होता है और इस बात पर ध्यान देना होता है कि मैदान में आप अपनी स्किल को किस तरीके से उतारने जा रहे हैं।"

सुरेश रैना ने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा जैसे स्पिनरों को बखूबी खेला। इसके बाद सैम करन और रविंद्र जडेजा ने भी आपस में अर्धशतकीय साझीदारी करके डेथ ओवर में बाकी का काम कर दिया था। रैना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सैम करन और जडेजा ने बहुत अच्छी तरीके से फिनिश किया है। इन रनों का पीछा बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है। आपको शुरू से लेकर आखिर तक टिके रहने की जरूरत है। उनके पास अमित मिश्रा और बाकी गेंदबाज थे जो बहुत ही सक्षम थे ऐसे में आपको स्ट्राइक रोटेट करने की भी लगातार जरूरत थी।"

बता दें कि सुरेश रैना ने अली के साथ शुरुआत में अर्धशतकीय साझेदारी की थी क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋतुराज गायकवाड और फाफ डू प्लेसिस जैसे बल्लेबाजों को पहले ही आउट कर दिया था। सुरेश रैना ने अंत में कहा कि, अली ने बहुत ही बढ़िया काम किया और मेरी काफी मदद की। हमारे पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और सैम करन जैसे अच्छे स्विंग गेंदबाज हैं। ऐसे में हमें सफल होना चाहिए इसके अलावा फैंस को मैं स्पेशल थैंक्स बोलता हूं।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 22:52 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+