Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : भारत के एलीट बल्लेबाजों में शुमार हुए रैना, बेटे रियो के साथ पोस्ट की तस्वीर

IPL 2021 : नई दिल्ली। सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 नहीं खेला था। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ संयुक्त अरब अमीरात में पहुंचने के बाद निजी समस्याओं के चलते घर लौट आए थे। इसके बावजूद आईपीएल 2021 सीजन से पहले येलो आर्मी ने उन्हें अपने साथ जोड़े रखने का फैसला किया। इसी के साथ रैना ने कमाई में 100 करोड़ रुपए का खास आंकड़ा भी हासिल कर लिया।

इसके साथ ही रैना सीएसके के कप्तान धोनी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद 100 करोड़ में पहुंचने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

इसी बीच रैना ने अपने बेटे रियो के साथ ताजा तस्वीर पोस्ट की है। रियो का जन्म पिछले वर्ष हुआ था। इससे पहले भारत के खेल मंत्री किरन रिजिजू के साथ खो-खो खेल को बढ़ावा देने के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इसी दौरान मोहम्मद शमी की भी उपस्थिति देखी गई थी।

हालांकि रैना पिछले कुछ समय से अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, रैना ने आईपीएल 2019 सीजन के बाद से जो भी क्रिकेट खेला है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। वे उत्तर प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए लौटे, लेकिन 5 मैचों में केवल एक अर्धशतक बनाया। लेकिन लगता है कि सीएसके में शायद अनुभव और विश्वसनीयता के कारण वह फिर से फ्रेंचाइजी की सूची में आए।

रैना 2008 में टी 20 लीग की शुरुआत के बाद से सीएसके के वफादार रहे हैं। उन्होंने दो सत्रों तक गुजरात लायंस के लिए खेला जब सीएसके को आईपीएल सट्टेबाजी कांड में शामिल होने के कारण निलंबित कर दिया था। उसके बाद से वह फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के सिपाही बन गए।

Story first published: Friday, January 22, 2021, 12:01 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+