For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सूर्यकुमार यादव ने बताया आखिर कैसे उन्होंने सीखा स्टाइलिश फ्लिक शॉट मारना

चेन्नई। मुंबई इडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से वह ट्रेडमर्क फ्लिक शॉट खेलते हुए उसे देखकर हर कोई चकित हो जाता है। केकेआर के खिलाफ मैच में भी एक बार फिर से सूर्यकुमार ने बेहतरीन फ्लिक शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री पार चली गई। लेकिन आखिर इतनी खूबसूरती के साथ सूर्या कैसे इस शॉट को खेलते हैं, इसके बारे में खुद सूर्यकुमार यादव ने ट्रेंट बोल्ट के साथ बातचीत के दौरान बताया है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर जबरदस्त साझेदारी की और मुंबई के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केकेआर के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलीइस पारी में उहोंने एक 99 मीटर का छक्का भी लगाया। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने यह छक्का तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर लगाया। मैच में मुंबई इंडियंस ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। जब तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस शॉट के बारे में सूर्या से पूछा तो उन्होंने कहा कि अपने युवा दिनों में मैं रबर की गेंद से सीमेंट की पिच पर बहुत क्रिकेट खेलता था। एक तरफ बाउंड्री 90-99 मीटर दूर थी, लिहाजा मुझे लगता है कि यह शॉट वहीं से आया है। जिस तरह से मैं अभी बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करता रहूं।

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी के खिलाफ हार गई थी। इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। अपनी बल्लेबाजी के बारे में सूर्यकुमार ने कहा कि मैं चीजों को साधारण रखने की कोशिश करता हूं, मैं उसे उलझाता नहीं, मुझे पता है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी मैं किस तरह से करता आय़ा हूं, पिछले 2-3 साल से मैं इस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा हूं, मैं क्रीज पर जाता हूं और खुद को जाहिर करता हूं। बता दें कि राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने केकेआर की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी और मैच में 10 रन से जीत दर्ज की।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 13:36 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+