For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चार टीमों में कोरोना संक्रमण पहुंचने के बाद आखिकार IPL को सस्पेंड किया गया

नई दिल्ली। एक के बाद एक आईपीएल की चार टीमों में कोरोना का संक्रमण पहुंचने के बाद आखिरकार आईपीएल के मौजूदा सीजन को टाल दिया गया है। पहले केकेआर के दो खिलाड़ी संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती, फिर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच, सीईओ समेत तीन सदस्य कोरोना संक्रमित हुए, फिर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद आईपीएल के इस सीजन को टालने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल के इस सीजन को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि बायो बबल में कई संक्रमण के मामले आने के बाद आईपीएल के इस सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टाला जा रहा है।

अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड

राजीव शुक्ला ने कहा कि फिलहाल के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है। हमने हर टीम, ब्रॉडकास्टर और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों से बात की है। जिसके बाद फैसला लिया गया है कि आईपीएल को फिलहाल के लिए टाला जाए, खासकर कि देश के माहौल और लोगों की भावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सबसे अहम है और बीसीसीआई हमेशा खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। हम जल्द ही मिलेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि कब आईपीएल के इस सीजन को पूरा कर सकते हैं। हम देखेंगे कि कब उचित समय मिलेगा आईपीएल के बाकी के मैच पूरा कराने के लिए।

अहम बैठक के बाद लिया गया फैसला

बता दें कि बीसीसीआई की शीर्ष अधिकारियों की आज दोपहर 12 बजे बैठक हुई थी, जिसके बाद आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टूर्नामेंट को रीशेड्यूल किया जाएगा लेकिन फिलहाल अब इसे अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आज के मैच से पहले अलग-अलग टीमें दूसरी टीमों को फोन करके इस बात की जानकारी ले रही थी कि उनके खेमे में माहौल कैसा है, क्या कोई खिलाड़ी संक्रमित है।

दो मैचों को टाला गया था

गौर करने वाली बात है कि 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के मैच को टाल दिया गया था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच को भी टाल दिया गया था। ऐसे में रिपोर्ट सामने आई थी कि आईपीएल के बाकी के बचे मैच को एक ही वेन्यू पर कराया जा सकता है। इसके लिए मुंबई को चुना गया था. लेकिन जिस तरह से अमित मिश्रा और रिद्धिमान साहा आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उसके बाद बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया। उल्लेखनीय है कि आईपीएल को सस्पेंड कराने के लिए आज बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल को रद्द या फिर टाल देना चाहिए। लेकिन कोर्ट की सुनवाई से पहले ही बीसीसीआई ने आईपीएल को सस्पेंड कर दिया है।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 13:44 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+