For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL हुआ सस्पेंड तो हर किसी ने भारत के लिए मांगी दुआ, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर बटलर ने कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के समय में जिस तरह से आईपीएल का आयोजन किया जा रहा था उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल दावा कर रही थी की आईपीएल का बायो बबल बिल्कुल सुरक्षित है और खिलाड़ी इसमे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आईपीएल के चेयरमैन ने तमाम खिलाड़ियों को पत्र लिखकर दावा किया था कि बबल खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है लेकिन महज एक हफ्ते के भीतर ही एक के बाद एक खिलाड़ी संक्रमित होने लगे। सिलसिला केकेआर की टीम से शुरू हुआ जब संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित पाए गए और केकेआर व आऱसीबी के मैच को टाल दिया गया। हालांकि इसके बाद भी बीसीसीआई आईपीएल को जारी रखने के पक्ष में था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और चेन्नई ने अगला मैच खेलने से इनकार कर दिया। लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित हुए तो आनन-फानन में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक बुलाई और आईपीएल को अनिश्चतकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आईए डालते कुछ खास दिग्गजों की प्रतिक्रिया पर।

जॉस बटलर

भारत खास देश है लेकिन इस वक्त मुश्किल समय से गुजर रहा है। जैसा कि आप हमेशा मुझे और मेरे परिवार का स्वागत करते हैं उसके लिए आप लोगों का शुक्रिया, आप लोग सुरक्षित रहिए और अपना खयाल रखिए। जॉस बटलर ने इस ट्वीट के साथ अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है

मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत में कोरोना संकट काल में जिस तरह से खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं ,उसके बाद आईपीएल को तत्काल रद्द करने का फैसला बिल्कुल सही फैसला है, जोकि बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने लिया है। उम्मीद है कि आईपीएल जल्द ही बेहतर और सुरक्षित माहौल में वापसी करेगा।

हर्षा भोगले
पिछले दो दिनों में जो कुछ हुआ उसके बाद आईपीएल को टाले जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था, हमे अब खुशनुमा माहौल में इसके आयोजन के बारे में सोचना चाहिए। आईपीएल एक जबरदस्त टूर्नामेंट है और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह और भी नए जोश के साथ वापसी करेगा, जब दुनिया वैसी होगी जैसा हम उसे पहले जानते थे।

माइकल वॉन
आईपीएल को टालने का फैसला काफी सही है, अब कोरोना के मामले बायो बबल के अंदर आने लगे हैं, ऐसे में दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था। उम्मीद करते हैं कि भारत में हर कोई सुरक्षित रहे और सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर जाने का विकल्प पाए और अपने परिवार से मिले।

केविन पीटरसन
भारत, वो देश जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं उसे तकलीफ में देखकर मेरा दिल दुखी है, आप इससे जल्द ही उबर जाएंगे, आप इस मुश्किल समय से और भी मजबूती के साथ बाहर आएंगे, मुश्किल समय में भी आपकी दयालुता और मेहमानवाजी हर किसी को पता है। अतुलनीय भारत

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 8:11 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+