For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में ऋषभ पंत का चला बल्ला तो कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। पिछले तीन महीनों की बात करें तो पंत ने टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल में भी पंत का बल्ला जमकर बरसेगा। पंत लगातार जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और इस फॉर्म को वह आगे भी जारी रखना चाहेंगे। हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में पंत कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन जिस तरह की फॉर्म में पंत अभी हैं अगर वह आईपीएल में जारी रहा तो कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर सकते हैं।

सबसे तेज 2000 बनाने वालों में शामिल

सबसे तेज 2000 बनाने वालों में शामिल

ऋषभ पंत ने 2016 में अपना पहला आईपीएल खेला था। पहले ही सीजन में वह दिल्ली की टीम से जुड़े और अभी तक वह इसी टीम के साथ बने हुए हैं। पिछले 5 सीजन में 68 मैचो में ऋषभ पंत ने 2079 रन बनाए है, आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के मामले में पंत तीसरे पायदान पर हैं। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 60 मैचों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया तो दूसरे पायदान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 63 मैचों में यह करके दिखाया। जबकि पंत ने 64 मैचों में ही 2000 रनों का कीर्तमान अपने नाम कर लिया।

जबरदस्त स्ट्राइक रेट

जबरदस्त स्ट्राइक रेट

आईपीएल में ऋषभ पंत के स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 151.97 का है। आईपीएल में 2000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो पंत ने यह जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पंत के आगे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग का नाम है, जिन्होंने 104 मैचों में 2728 रन 155.44 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। हालांकि ये रिकॉर्ड पंत ने अभी तक खेले सीजन में अपने नाम किए हैं लेकिन इस सीजन में वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

2500 रन कर सकते हैं पूरा

2500 रन कर सकते हैं पूरा

ऋषभ पंत आईपीएल के इस सीजन में अपने ढाई हजार रन पूरे कर सकते हैं। पंत 2016 के पहले सीजन को छोड़ दें तो हर सीजन में उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए हैं। 2018 में उन्होंने 684 रन बनाए थे। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए

कहा जा सकता है कि वह इस सीजन में अपने ढाई हजार रन के कीर्तिमान को पूरा कर लेंगे। इसके लिए उन्हें इस सीजन में 421 रनों की दरकार है।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 12:13 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+