For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस साल IPL का आयोजन कहां होगा, इसपर वीवीएस लक्ष्मण ने दिया ये जवाब

चेन्नई। IPL 2021: पिछले साल कोरोना के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया गया था, ऐसे में इस साल क्या फिर से आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया जाएगा या फिर भारत में इसका अभी तक फैसला नहीं हो सका है। 18 फरवरी को सभी आईपीएल की फ्रेंचाईजी ने खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लिया, लेकिन इस साल आईपीएल का आयोजन कहां होगा इसपर प्रश्नचिन्ह के चलते टीमों के भीतर संशय अभी भी बरकरार है। खुद सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने भी इसपर कहा कि अभी तक यह तय नहीं है कि इस साल आईपीएल का आयोजन कहां होगा।

लक्ष्मण ने कहा कि फिलहाल इसपर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। बीसीसीआई अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है और टूर्नामेंट के आयोजन में जो भी सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा उसपर फैसला लेगा। हम जानते हैं कि यह हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट है, और इसमे कई लोग अहम भूमिका निभाते हैं, जिनका काफी कुछ दांव पर है। अगर टूर्नामेंट भारत में होता है तो देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग हालात होते हैं। अगर आप चेन्नई में जाते हैं तो गेंद घूमती है, मुंबई या बेंगलुरू में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यही वजह है कि हमारे पास 25 स्क्वॉड है।

बता दें कि बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में कराया जाएगा, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किन जगहों पर मैच का आयोजन होगा। इसपर अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है। बीसीसीआई के ट्रेजरार अरुण धूमल ने हाल ही में कहा था कि आईपीएल टूर्नामेंट को हब बनाना चाहते हैं और उनकी यह योजना है कि एक बार फिर से आईपीएल को भारत में लाया जाए। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया गया था, चूंकि अब भारत में क्रिकेट का आयोजन होने लगा है और मौजूदा इंग्लैंड सीरीज भारत में ही खेली जा रही है और मैदान में दर्शकों के आने की भी अनुमति है, लिहाजा माना जा रहा है कि इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में हो सकता है।

Story first published: Friday, February 19, 2021, 15:39 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+