For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई इंडियंस को हराने के लिए उसके ब्रम्हास्त्र को हराना जरूरी, वरना भूल जाओ..

चेन्नई। आईपीएल में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने साबित किया है कि आखिर क्यों उन्हें नंबर 1 टीम कहा जाता है और क्यों वह आईपीएल के इस सीजन की सबसे प्रबल दावेदार है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 151 रन का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा, लेकिन बावजूद इतने कम स्कोर के बाद भी मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने में सफलता हासिल की और मैच में 13 रन से जीत दर्ज की।

किसी भी स्कोर को बचा सकती है मुंबई

किसी भी स्कोर को बचा सकती है मुंबई

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि क्रुणाल पांड्या के जो दो ओवर महंगे साबित और उनकी पिटाई हुई, जॉनी बेयरस्टो ने जमकर पिटाई की, हुए उसके बाद ही शायद केरून पोलार्ड गेंदबाजी करने आए और कप्तान को लगा कि जिस तरह से विजय शंकर ने अच्छी गेंदबाजी की तो शायद पोलार्ड कारगर हो सकते हैं, तभी मुझे भीलगा कि हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी कर सकते हैं क्योंकि वो भी धीमी गेंद डाल सकते हैं। कंधे में चोट की वजह से वह तेज गेंद नहीं डालते हैं लेकिन वह रफ्तार में अच्छा मिश्रण करते हैं। तभी हम कहते हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम इतनी अच्छी क्यो है, वो छोटे स्कोर को भी बचा लेते हैं, बड़ेस्कोर को भी चेज कर लेते हैं, इसीलिए वो नंबर 1 टीम है।

बुमराह का कोई तोड़ नहीं

बुमराह का कोई तोड़ नहीं

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास पास बुमराह हैं, राहुल चाहर हैं,ट्रेंट बोल्ट हैं। उनके सिर्फ एक ही गेंदबाज महंगे साबित हुए, जिनका दिन खराब था, लेकिन बाकी के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि पिछली बार जसप्रीत बुमराह चोटिल थे, लेकिन अब वह वापसी कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के ब्रम्हास्त्र हैं, ऐसे में जबतक उनके पास यह ब्रम्हास्त्र है तबतक मुंबई इंडियंस की टीम अजेय है। मुंबई इंडियंस की टीम बुमराह के वर्कलोड को भी अच्छे से मैनेज करती है, अगर मुंबई लगातार तीन मैच हार भी जाए और इससे टीम पर कोई असर नहीं पड़ रहा हो तो टीम उन्हें आराम दे देती है।

मुंबई को हराना है तो इस खिलाड़ी को हराना जरूरी

मुंबई को हराना है तो इस खिलाड़ी को हराना जरूरी

वहीं पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास कई बेहतरीन गेंदबाज हैं, उसमे से एक हैं जसप्रीत बुमराह, ऐसे में अगर आपको कोई भी स्कोर चेज करना है तो आपको जसप्रीत बुमराह को हराना होगा, अगर आप उन्हें नहीं हरा सकते हैं तो मैच नहीं जीत सकते हैं। जब भी कोई टीम आगे चल रही होती है तो जसप्रीत बुमराह को बुलाया जाता है तो वह अच्छा करके दिखाते हैं। वो ऐसा शस्त्र हैं जो चलते ही हैं, ऐसे में अगर आपको मुंबई इंडियंस को हराना है तो बुमराह को हराना होगा। पिछले कई मैच उठा लीजिए बिना बुमराह को हराए आप मैच नहीं जीत सकते हैं।

मुंबई की जबरदस्त गेंदबाजी

मुंबई की जबरदस्त गेंदबाजी

मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया। 17वे ओवर में जब हैदराबाद का पलड़ा भारी था और लग रहा था कि विजय शंकर मैच का रुख पलट सकते हैं तो बुमराह ने उन्हें 28 रन के स्कोर पर चलता किया और मैच में मुंबई की वापसी कराई। उन्होंने 17वे ओवर में सिर्फ 4 रन खर्च किए। वहीं दूसरे छोर से ट्रेंट बोल्ट ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 10:24 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+