For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में शाकिब का खेलना संदिग्ध, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड NOC देने से कर सकता है मना

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में स्टार विदेशी खिलाड़ियों के खेलने को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, पहले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर खबर आई कि वह आईपीएल के पहले हाफ में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होगे तो अब कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को लेकर खबर आई है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी देने के मूड में नहीं है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने धमकी दी है कि शाकिब अल हसन को वह एनओसी नहीं देगा, ऐसे में अगर इस धमकी को सच माने तो केकेआर को शाकिब की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

शाकिब का आईपीएल खेलना संदिग्ध
बांग्लादश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हस ने अपने घर पर इस मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई है। दरअसल शाकिब अल हसन ने आरोप लगाया है कि बोर्ड ने उनके पत्र को मीडिया के सामने गलत तरह से पेश किया है। बोर्ड ने शाकिब पर देश के लिए खेलने की बजाए आईपीएल में खेलने को प्राथमिकता दी है। जिसके बाद शाकिब ने बीसीबी पर आरोप लगाया है कि उनके पत्र को गलत तरह से लोगों के सामने रखा गया। उन्होंने मुख्य रूप से बोर्ड के अकरम खान पर आरोप लगाया है।

अकरम खान-शाकिब आमने-सामने
शाकिब के आरोप के बाद अकरम खान ने कहा कि मैंने सुना कि शाकिब ने कहा है कि मैंने उनका पत्र नहीं पढ़ा है। शायद मैंने उनके पत्र का गलत मतलब निकाला। वो कहना चाहते हैं कि वो टेस्ट खेलना चाहते हैं। अगले एक-दो दिनों में हम यह तय करेंगे कि उन्हें एनओसी देनी है या नहीं। अगर वो चाहें तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेल सकते हैं। इसके बाद आगे के बारे में हम बात में सोचेंगे। खान ने इस बात की पुष्टि की है कि शाकिब ने जो पत्र लिखा है उसमे उन्होंने कहा था कि वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेलना चाहते हैं, बजाए इसके वो आईपीएल खेलना चाहते हैं। अकरम खान ने कहा कि आखिर इसका क्या मतलब होता है. अगर कोईयह कह रहा है कि वह श्रीलंका टूर पर नहीं जाना चाहता है, जहां हम दो टेस्ट मैच खेलेंगे और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। अकरम खान का यह बयान शाकिब अल हसन के बयान के 24 घंटे बाद आया है जिसमे शाकिब ने कहा था कि बीसीबी ने उनका पत्र नहीं पढ़ा है।

मैंने कहीं नहीं कहा कि मैं टेस्ट नहीं खेलना चाहता- शाकिब
बता दें कि शाकिब अल हसन ने अपने पत्र में कहा था कि मैंने कहीं भी पत्र में यह नहीं लिखा कि मैं टेस्ट नहीं खेलना चाहता हूं। मैंने अपने पत्र में लिखा कि मैं आईपीएल में खेलना चाहता हूं और वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करना चाहता हूं लेकिन बावजूद इसके अकरम भाई ने बार-बार कहा कि मैं टेस्ट नहीं खेलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरा पत्र ठीक से नहीं पढ़ा है। उन्होंने जो भी फैसला लिया है, मुझे लगता है कि उन्होंने आपस में खुद ही बात करके फैसला ले लिया है।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 12:09 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+