Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकबाले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी मुश्किल

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम के दो अहम खिलाड़ियों को लेकर अहम जानकारी दी है। लुंगी एंगिडी और जेसन बेहरनडॉर्फ आगामी मैच के लिए टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे। जॉश हेजलवुड ने आईपीएल से पहले अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद जेसन जेसन बेहरनडॉर्फ को टीम में हेजलवुड की जगह शामिल किया गया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मुकबले में चेन्नई की हार के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बता दें कि एंगिडी पाकिस्तान के खिलाफ चल रही होम सीरीज का हिस्सा थे, जबकि बेहरनडॉर्फ को हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है। एंगिडी रविवार को भारत पहुंचे हैं और वह 7 दिन तक जरूरी क्वारेंटीन में रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार बेहरनडॉर्फ आज भारत पहुंच सकते हैं, जिसके बाद वह सात दिन तक क्वारेंटीन में रहेंगे और इसके बाद ही टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन दोनों ही तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अगले मैच में जरूर खलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की आतिशी पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने मैच में 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की खराब गेंदबाजी को हार की वजह बताया था, उन्होंने कहा था कि हमने ढीली गेंदबाजी की। खुद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय है, इस क्षेत्र में हमे काम करने की जरूरत है। हम भारतीय गेंदबाजों पर नजर रख रहे हैं, हमारे पास सैम करन तेज गेंदबाज हैं उम्मीद है कि अगले मैचों में नए गेंदबाज टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 11:11 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+