Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं, इस बार भी कांटे के होंगे मुकाबले- कोहली

चेन्नईः इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन बिना किसी भीड़ के खेला गया था लेकिन कैश रिच लीग ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में 20 करोड़ लोगों की व्यूअरशिप देकर रिकॉर्ड बनाया था। बड़ी बात तो यह है कि पिछले आईपीएल के ओपनिंग वीक में 269 मिलियन व्यूवर्स ने इसको देखा था जो कि आईपीएल 2019 के मुकाबले हर मैच में 11 मिलियन ज्यादा था और 12वें सीजन के मुकाबले 15 परसेंट ज्यादा एडवरटाइजिंग वैल्यू मिली थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को लगता है कि इस बार भी उतना ही क्रेज बरकरार रहेगा। विराट कोहली की टीम के साथ ही आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत भी हो रही है और यह मुकाबला आरसीबी व मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जो कि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

विराट कोहली ने मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी होम ग्राउंड के सामने खेलने के जैसा अनुभव आपको कहीं नहीं मिलेगा और मैं समझ सकता हूं कि फैंस हम को खेलते देखना मैदान में मिस करेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि हम भारत वापस आ गए हैं और एक और पॉजिटिव बात यह है कि किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है।"

कोहली आगे कहते हैं कि हर एक टीम न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी और आपकी असली परीक्षा तभी होगी। इसी वजह से पिछले आईपीएल इतना प्रतिस्पर्धात्मक रहा था क्योंकि आख़िर के तीन चार मैचों तक सभी टीमें क्वालीफाई करने की रेस में थी। विराट कोहली आगे कहते हैं कि इस बार भी व्यूवरशिप नई ऊंचाई तक जाएगी और टूर्नामेंट काफी कांटे का रहेगा। पिछले साल विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी और उन दिनों को याद करते हुए कोली कहते हैं कि कि ऐसा नहीं लगता है कि उनको बहुत ज्यादा समय हुआ है और उनका पिछला सीजन अच्छा गया था। वह इस सीजन में उससे एक दो कदम आगे बढ़ने की देखेंगे। विराट कोहली टीम के साथ जुड़कर खुश हैं और उनका कहना है कि हम वैसे ही नार्मन तौर पर शुरु करेंगे जैसे कि हर आईपीएल में करते हैं।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 18:24 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+