
पहले मुझे लगा कि हम हार जाएंगे
विराट कोहली ने कहा कि एक समय मुझे लगा था कि हम यह मैच गंवा चुके हैं, लेकिन आखिरी ओवर में जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी की उससे हमारी टीम में आत्मविश्वास बढ़ा। हालांकि आखिरी दो गेंदों पर चौका पड़ा लेकिन हमे भरोसा था कि वह इसे कर सकते हैं। अगर मैच के दौरान फील्डिंग में गलतियां नहीं हुई होती तो यह मैच इतना लंबा नहीं चलता। हमने विकेट गंवाए लेकिन एबी डिविलियर्स ने जबरदस्त पारी खेली और आखिरी के ओवर में अच्छी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 171 तक पहुंचाया।

आंधी ने की मदद
कोहली ने कहा कि हेटमायर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो कुछ देर के लिए मैच हमारे हाथ से निकला था वरना पूरे मैच में हम आगे थे और जीत की स्थिति में थे। मैच में ओस नहीं थी इसके लिए आंधी का शुक्रिया, हमे सूखी गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसकी वजह से मैच में बड़ा अंतर आया। कोहली ने कहा कि टॉस के वक्त मैने और पंत दोनों ने सोचा कि ओस पड़ेगी लेकिन आंधी की वजह से ओस नहीं पड़ी और हमे सूखी गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिला। पिछला मैच हमने देखा था कि काफी ओस पड़ रही थी तो हम इसके लिए तैयार थे।

पंत-हेटमायर की पारी बेकार
मैच में टॉस जीतकर ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने आरसीबी की दोनों सलामी बल्लेबाज विराट कोहली औ देवदत्त पडिकल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। कोहली 12 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए तो देवदत्त पडिकल इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने 31 रनों की पारी खेली तो मैक्सवेल ने 25 रन बनाए। लेकिन एबी डिविलियर्स ने टीम को ना सिर्फ संभाला बल्कि एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। मैक्सवेल ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए और इस दौरान 5 छक्के और 3 चौके लगाए। आरसीबी के 172 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की ओर से कप्तान पंत ने 48 गेंद पर 58 रन और शिमरॉन हेटमायर ने 25 गेंद पर 53 रन बनाए।


Click it and Unblock the Notifications
