For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने बताया क्यों मुश्किल था रन बनाना, 150 के स्कोर के साथ जीत का था भरोसा

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। बुधवार को चेन्नई में खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 रन से हरा दिया। जिस तरह से शाहबाज नदीम ने 2 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए उसने मैच का रुख पलट दिया और आरसीबी ने मैच में 6 रन से जीत दर्ज की। मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने खुशी जाहिर की है। कप्तान ने कहा कि यह गेम हमारे लिए टॉप गेम था।

यह गेम हमारे लिए टॉप गेम था
आरसीबी ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन का स्कोर खड़ा किया और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन एसआरएच की टीम 143 रन ही बना सकी। जीत के बाद कोहली ने कहा कि मुझे टीम पर गर्व है, यह मैच हमारे लिए टॉप गेम था, हमने पिछले मैच में देखा था कि विकेट चुनौतीपूर्ण होती जा रही थी, ऐसी स्थिति में आप मैच से कभी भी बाहर नहीं होते हैं। हमारे पास गेंदबाजी के अधिक विकल्प हैं और इन विकल्प के चलते बीच के ओवर में हमारे गेंदबाज अच्छा प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।

150 रन के साथ जीत का था भरोसा
कप्तान कोहली ने कहा कि मैंने टीम से कहा कि आप ये मत सोचिए कि हमने 149 रन बनाने में संघर्ष किया, मुझे भरोसा था कि हम 150 रन के स्कोर के साथ जीत सकते हैं। यह हमारे लिए मुश्किल था, यह उनके लिए भी मुश्किलभरा होगा। दबाव में लक्ष्य का पीछा करना और जब आप विकेट गंवा देते हैं तो मैच पलट जाता है। गेंद जैसे पुरानी हो रही थी वैसे ही रन बनाना मुश्किल हो रहा था।

मैक्सवेल की पारी ने पैदा किया बड़ा अंतर
अपनी बल्लेबाजी को लेकर विराट ने कहा कि पॉवर प्ले में मैं कुछ बाउंड्री के जरिए रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। मेरे खयाल से मैक्सवेल की पारी ने हमारे लिए बड़ा अंतर पैदा किया। सच कहूं तो हम इस सीजन में जीत से अतिउत्साहित नहीं हैं। हम अपनी योजना को लेकर स्पष्ट हैं, हमने दिल्ली से हर्षल पटेल को ट्रेड किया है, उन्हें एक जिम्मेदारी दी है और वह हमारे लिए जबरदस्त भूमिका निभा रहे हैं। हम फिलहाल उसी मैच की बात करते हैं जो हम खेलने जा हे हैं, हम अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं। हमे मैदान में प्रोफेशनल होने की जरूरत है और अपना काम करने की जरूरत है।

प्वाइंट टेबल पर टॉप पर आरसीबी

हालांकि विराट कोहली इस मैच में अच्छी शुरुआत के बाद भी स्कोर को बड़ा नहीं कर सके और 33 रन के स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर अपना कैच विजय शंकर को थमा बैठे। बहरहाल इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल 2021 की प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर पहुंच गई है। लगातार दो मैच जीतकर आरसीबी की टीम के कुल 4 अंक हो गए है। अब आरसीबी का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ रविवार को है, यह मैच भी चेन्नई के मैदान में ही खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 8:08 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+