For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन पर बोले वीरेंद्र सहवाग, दूसरी टीम में होते तो प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती

मुंबई। आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन जिस तरह से लगातार दो मैचों में संजू सैमसन फेल रहे हैं उसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अजय जडेजा ने संजू सैमसन पर सवाल खड़ा किया है। अजय जडेजा ने तो यहां तक कह दिया कि क्या वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं जो 4 मैचों के बाद बड़ी पारी खेलेंगे और टीम में बने रहेंगे।

क्रिकबज के कार्यक्रम में अजय जडेजा ने कहा कि यार वीरू क्या ये इतना बड़ा खिलाड़ी है कि हर चौथे मैच में रन बनाएगा, चौथे मैच में रन बनाता है, फिर नहीं बनाता है, वहां से सारा खेल पलट जाता है। जडेजा के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ये तो पूरे सीजन में ही दो या तीन इनिंग खेलता है, फिर तो वही है कि अगर आप 14 में दो पारी खेलते हो तो वह सात का आंकड़ा हो गया, फिर वो तीन या चार का नहीं है, मेरे खयाल से संजू सैमसन को 5-6 इनिंग खेलनी पड़ेगी। इन्होंने 119 रन बनाए तब भी इनकी टीम जीत नहीं पाई, ऐसे में उन्हें इस तरह की पारी खेलनी होगी कि उनकी टीम जीते, तभी तो उनकी पारी का फायदा होगा।

मौके पर रन बनाने की जरूरत है, कभी-कभी आप 30-40 रन बनाओगे तो भी आपकी टीम जीत सकती है। मेरे खयाल से मुझे नहीं दिख रहा है कि उनका नाम उतने बड़े खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल होंगे, जो हर चौते मैच में बड़ी पारी खेलें। मुझे नहीं लगता है कि संजू सैमसन किसी भी टीम में जाएंगे तो खेलेंगे 14 ही मैच। अगर दूसरी किसी अच्छी टीम में जाते हैं और 4-5 मैच में रन नहीं बनाते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी। लिहाजा अगर वह राजस्थान रॉयल्स की टीम में हैं और कप्तान हैं तो उन्हें रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। कभी-कभी आपको स्ट्राइक रेट पर अहमियत नहीं देनी चाहिए, बल्कि दूसरे खिलाड़ी को स्ट्राइक देनी चाहिए और दूसरे खिलाड़ी को रन बनाने का मौका देना चाहिए। गियर बदलना आना चाहिए, अगर आपको लगता है कि दूसरी खिलाड़ी रन बना सकता है तो उसे मौका देना चाहिए।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 11:49 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+