For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल के धीमे स्ट्राइक रेट पर बोले सहवाग, वो तो कप्तान हैं, मैच के बाद एक बयान ही तो देना है

चेन्नई। आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ जहां पंजाब की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में तीन मैच में सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने तीनों ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। जिसके चलते अंक तालिका में हैदराबाद की टीम आखिरी पायदान पर है तो पंजाब की टीम 7वे पायदान पर है। लिहाजा एक तरफ जहां हैदराबाद की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी तो दूसरी तरफ पंजाब की टीम लगातार बेहतर खेलने के बाद भी मैच हा रही है तो वह इस मैच में जीत दर्ज करके अंक तालिका में ऊपर आने की कोशिश करेगी।

स्ट्राइक रेट मैटर नहीं करता है
पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार गई थी। हार के बाद कप्तान केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल खड़ा हो रहा था। मैच से पहले वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर आप इस पिच पर 190 रन बनाएंगे तो कोई यह नहीं कहेगा कि 15-20 रन कम रह गए। चेन्नई की पिच पर 150 से ऊपर जो भी स्कोर आप करते हैं वह अच्छा है। ऐसे में पंजाब की टीम को विकेट को रोक कर बल्लेबाजी करें। सहवाग ने कहा कि बेहतर हो कि केएल राहुल जिस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करें, लेकिन अगर स्ट्राइक रेट अच्छा कर लेते हैं तो अच्छा है, सोने पर सुहागा है। अगर स्ट्राइक रेट नहीं भी बढ़ा पाते हैं तो क्या बात, कप्तान हैं, मैच के बाद एक बयान ही तो देना है कि स्ट्राइक रेट मैटर नहीं करता है।

कैसी हो प्लेइंग 11
टीम के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पंजाब की टीम रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्निन को टीम में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब की टीम क्रिस जॉर्डन को भी आज प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। अजय जडेजा ने कहा कि क्रिस जॉर्डन पिछले सीजन काफी अच्छे रहे थे, वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं, लिहाजा उन्हें भी टीम में मौका मिल सकता है। वहीं सहवाग का कहना है कि अगर केन विलियम्सन फिट हैं तो वो टीम में आ सकते हैं, लेकिन अगर वह फिट नहीं हैं तो जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया जा सकता हैं।

पूरी टीम को करना होगा प्रदर्शन
वहीं हैदराबाद की टीम को लेकर अजय जडेजा ने कहा कि हैदराबाद के बल्लेबाजों को चेन्नई की पिच सूट नहीं करती है। मैं तो मानता हूं कि बल्लेबाजी में कुछ बदलाव हो सकता है, टीम में कुछ बदलाव करना ही होगा, नहीं तो वही चलेगा, जॉनी-जॉनी यस पापा चलेंगे, वॉर्नर चलेंगे तो आप मैच जीतेंगे नहीं तो हार जाएंगे। लिहाजा अब पूरी टीम को एकजुट होकर खेलना होगा। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या आज के मैच में हैदराबाद की टीम कुछ उलटफेर कर पाती है या पंजाब के बल्लेबाज आज अपना दम दिखाने में कामयाब होंगे।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 12:50 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+