For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस मॉरिस की अपने अंदाज में वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ, बोले- इसे कहते हैं इज्जत भी, पैसा भी

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। अहम बात यह है कि जब मैच में राजस्थान रॉयल्स इस मैच से अपनी पकड़ पूरी तरह से खो चुकी थी तो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने अपनी कीमत को सही साबित करते आखिरी के दो ओवर में चार छक्के लगाकर मैच को राजस्थान रॉयल्स की झोली में डाल दिया। क्रिस मोरिस की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। मोरिस की पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी तारीफ की है।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस मोरिस की दो तस्वीरें साझा करते हुए उनकी तारीफ की है। वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस मोरिस की पहले मैच की तस्वीर और दूसरे मैच की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, पहली तस्वीर में पैसा मिला पर इज्जत नहीं, दूसरी तस्वीर में इसके हैं इज्जत, इज्जत भी, पैसा भी, जबरदस्त क्रिस मोरिस। बता दें कि क्रिस मोरिस ने 18 गेंद पर 36 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में मोरिस ने 4 छक्के लगाए। जिसकी बदौलत राजस्थान की टीम ने मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की।

दरअसल अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ था। टीम को जब आखिरी ओवर की दो गेंद पर जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। टीम के कप्तान संजू सैमसन शतकीय पारी खेलकर क्रीज पर थे, जबकि दूसरे छोर पर क्रिस मोरिस मौजूद थे। लेकिन ओवर की पांचवी गेंद पर शॉट खेलने के बाद संजू सैमसन ने क्रिस मोरिस को एक रन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद क्रिस मोरिस खुश नहीं थे। आखिरी गेंद पर संजू सैमसन छक्का नहीं लगा पाए और राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 रन से मैच हार गई। लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच में मोरिस ने साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें इतनी अधिक कीमत पर खरीदा गया है।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 13:09 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+