For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के ड्रेसिंग रूम से कोड वर्ड पर बोले वीरेंद्र सहवाग, ऐसे तो कोई भी कप्तानी कर सकता है

नई दिल्ली। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल यानि जेंटलमेन गेम कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमे काफी कुछ बदलाव देखना को मिला है। टीमों के बीत कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अब खेल में भद्रता कम होती जा रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान जिस तरह से केकेआर के ड्रेसिंग रूम से कप्तान इयोन मोर्गन को कोड में संकेत दिए जा रहे थे।

सेना में मैंने देखा है कोड

सेना में मैंने देखा है कोड

कप्तान इयोन मोर्गन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच के बीच में डगआउट से 54 नंबर का संकेत कप्तान को दिखाया जा रहा था। इस पूरी घटना पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र सहवाग ने इस सामान्य बताते हुए कहा कि इसमे किसी भी तरह की कोई खामी नहीं है। सहवाग ने कहा कि हमने इस तरह की कोड लैंग्वेज सेना में देखी है। मुझे लगता है कि 54 केकेआर की रणनीति का एक नाम था, ये किसी गेंदबाज को लेकर हो सकता है। टीम मैनेजमेंट और कोच कप्तान को डगआउट से मदद करने की कोशिश कर रहे थे। इसमे कुछ भी गलत नहीं है।

ऐसे तो कोई भी कप्तान बन जाए

ऐसे तो कोई भी कप्तान बन जाए

हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने इस पूरी घटना को लेकर एक चिंता भी जाहिर की है कि अगर डगआउट से कप्तान को संकेत के जरिए संदेश दिए जाएंगे तो इसका असर कप्तानी पर भी पड़ेगा। अगर डगआउट से खेल को चलाया जाएगा तब तोकोई भी कप्तान हो सकता है। ऐस में कप्तान इयोन मोर्गन का क्या काम है। बतौर कप्तान मोर्गन के पास मैदान में कुछ अधिकार होती हैं और बतौर कप्तान उन्होंने इंग्लैंड की टीम को विश्वकप जिताया है।

कप्तानी पारी खेली

कप्तानी पारी खेली

केकेआर के कप्तान मोर्गन ने कप्तान वाली पारी खेली है, अगर वो भी आउट हो जाते तो नीचे वाले बल्लेबाजों का भरोसा नहीं है, यही वजह है कि मैच जल्दी खत्म हुआ। मुझे लगता है कि अभी भी केकेआर की टीम के बल्लेबाजों को बेहतर करना होगा। एक बल्लेबाज के अच्छा करने से पूरी बल्लेबाजी ठीक नहीं हो सकती है। अगर यह स्कोर 160 रन का होता तो बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता था, लिहाजा आज मैच में बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना चाहिए था। सहवाग ने कहा कि आंद्रे रसल को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा जाना चाहिए।

Story first published: Tuesday, April 27, 2021, 11:32 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+