सुपर ओवर में हारा सनराइजर्स हैदराबाद तो वीरेंद्र सहवाग ने पूछा, क्या जॉनी बेयरस्टो टॉयलेट में थे?
चेन्नई। आईपीएल के इस सीजन में पहला सुपर ओवर भी देखने को मिल गया है। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबले में दोनों टीमों ने 159 रन बनाए जिसके बाद स्कोर टाई हो गया और मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 7 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन का लक्ष्य दिया। सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए डेविड वॉर्नर और केन विलियम्सन आए। लेकिन जिस तरह से मैच में जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी बल्लेबाजी की और बावजूद इसके उन्हें सुपर ओवर में नहीं भेजा गया उसको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है।

टॉयलेट गए थे क्या बेयरस्टो
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है कि आखिर क्यों जॉनी बेयरस्टो के सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा या तो जॉनी बेयरस्टो टॉयलेट में थे, वरना मुझे कोई वजह समझ नहीं आती है कि आखिर क्यों जॉनी बेयरस्टो को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए हीं भेजा गया। उन्होंने 18 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली और वह मैच में सबसे क्लीन हिटर रहे थे। अजीब बात है, हैदराबाद ने मैच में अच्छी लड़ाई लड़ी लेकिन इस अजीबोगरीब फैसले के लिए ये खुद जिम्मेदार हैं।

सुपर ओवर में जीता दिल्ली
बता दें कि सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन खर्च किए। अक्षर के इस ओवर में सिर्फ एक चौका लगा और दो गेंद खाली गईं। अक्षर की सधी हुई गेंदबाजी के चलते हैदराबाद की टीम 7रन ही बना सकी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और शिखर धवन। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने ओवर डाला और उन्होंने भी काफी सधी हुई गेंदबाजी की और उनके ओवर में भी सिर्फ एक चौका लगा। लेकिन अंत में मैच में दिल्ली की टीम को जीत मिली।

शॉ और विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली की टीम से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 7 चौका लगाया। इस पारी के लिए शॉ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से केन विलियम्सन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 66 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में आवेश खान ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
