For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेतन सकारिया को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कही बड़ी बात, बताया क्यों क्रिकेट उनके लिए सबकुछ

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जिस तरह की विस्फोटक पारी खेली उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। हालांकि राजस्थान की टीम मैच को 4 रन से हार गई लेकिन बावजूद इसके सैमसन की 119 रन की साहसिक पारी को नहीं भुलाया जा सकता है। मैच में संजू सैमसन के अलावा चेतन सकारिया ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। सकारिया ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कप्तान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, जे रिचर्डसन को पवेलियन भेजा।

भाई ने कर ली थी आत्महत्या
चेतन सकारिया की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि चेतन सकारिया के भाई ने कुछ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। लेकिन चेतन के माता-पिता ने 10 दिन तक अपने बेटे को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहा था। इन युवा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट क्या है, ये उनका परिवार समझता है। भारतीयों के सपने को पूरा करने के लिए आईपीएल एक जबरदस्त माध्यम है, कुछ कहानियां बहुत ही बेहतरीन है। जबरदस्त संभावना।

नाम ही नहीं बदला,किस्मत भी बदल गई

वहीं पंजाब किंग्स की जबरदस्त जीत की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम का नाम ही नहीं बदला है किस्मत भी बदली है। पंजाब किंग्स टीम की यह अच्छी जीत है।संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेली और आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया। लेकिन दीपक हुड्डा टॉप क्लास थे, उनकी पारी ने ही मैच में अंतर पैदा किया। बता दें कि दीपक हुड्डा ने मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों पर 64 रनों की आतिशी पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए।

4 रन से मैच हारा राजस्थान
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 221 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन स्टोक्स बिना खाता खोले मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। जबकि मनान वोहरा भी महज 12 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान संजू सैसमन ने जबरदस्त पारी खेली और 119 रन बनाए, लेकिन बावजूद इसके राजस्थान की टीम को अंत में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन को उनके शतक के चलते मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 9:18 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+