For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या रसल के विकेट के पीछे था धोनी का दिमाग, कप्तान ने दिया जवाब

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स मैच भले ही हार गई हो लेकिन केकेआर के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसल मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए, ऐसे में माना जा रहा था कि वह संभलकर पारी खेलेंगे, लेकिन उन्होंने पहली ही गेंद से अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। रसल ने तूफानी अंदाज में चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी और 34 गेंदों पर 54 रन ठोक डाले, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके जड़ दिए। लेकिन तभी सैम करन ने जबरदस्त गेंद पर रसल को क्लीन बोल्ड कर दिया।

रसल के विकेट ने बदला मैच

रसल के विकेट ने बदला मैच

जिस तरह से आंद्रे रसल को लेग पर जाती गेंद पर सैम करन ने क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद मैच का रुख ही पलट गया। जब आंद्रे रसल क्लीन बोल्ड हुए तो 12वां ओवर चल रहा था और रसल के बोल्ड होते ही मैच केकेआर के हाथ से निकल गया। रसल को जिस तरह से सैम करन ने बोल्ड किया उसके बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या यह रणनीति कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की थी, क्या धोनी ने सैम करन के साथ मिलकर रसेल के खिलाफ यह योजना बनाई। जिस तरह का अनुभव कप्तान धोनी के पास है, उसे देखते हुए कतई इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस पूरी योजना के पीछे धोनी का ही दिमाग था।

 क्या आपकी रणनीति थी

क्या आपकी रणनीति थी

मैच के बाद जब धोनी से इस बाबत पूछा गया कि क्या रसल को आउट करने के लिए आपने रणनीति बनाई थी। सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा अब यह कहना आसाना है कि यह मेरी योजना थी, लेकिन यह मेरी योजना नहीं थी। धोनी ने कहा कि यह मेरी योजना नहीं थी और यही इसकी खूबसूरती है, आप एक बार जब सफल हो जाते हैं तो आप कह सकते हैं हां यह मेरी योजना थी क्योंकि रसल ने कई ऑफ वाइड गेंद पर शॉट लगाए तो एक लेग पर जाती गेंद पर बोल्ड हो गए, लेकिन सच यह है कि यह मेरी योजना नहीं थी।

 इसीलिए जल्दी विकेट नहीं चाहते हैं आप

इसीलिए जल्दी विकेट नहीं चाहते हैं आप

आंद्रे रसल जब 7वे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए तो केकेआर के 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे, जिसके बाद रसल ने तूफानी पारी खेली और 22 गेंद पर 54 रन ठोक दिए। रसल की पारी के बारे में धोनी ने कहा कि यही वजह है कि लोग शुरुआत में बहुत विकेट नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि बड़े हिटर्स के पास खेलने के लिए बहुत गेंद होती है। 200 से अधिक का जब स्कोर हो तो बिग हिटर्स एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास खेलने लिए गेंद बहुत होती है। आंद्रे रसल ने ठीक वही किया, आप बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, एक ही विकल्प था रवींद्र जडेजा।

मैच मैं बनाम तुम बन गया था

मैच मैं बनाम तुम बन गया था

बता दें कि शुरुआत में 5 विकेट गिरने के बाद केकेआर की टीम ने जबरदस्त वापसी की, मैच में आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक 24 गेंद पर 40 रन, पैट कमिंस ने 34 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। मैच में वापसी करते हुए केकेआ ने 202 रन बनाए और अंत में टीम को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने कहा कि 16वे ओवर के बाद मैच तेज गेंदबाज और बल्लेबाजों के बीच का हो गया था, ऐसे में आप बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, आप फील्ड नहीं बदल सकते हैं, यह मैं बनाम तुम हो गया था। उस टीम ने मैच में जीत दर्ज की जिसने थोड़ा बेहतर किया, लेकिन अगर उनके पास और विकेट होते तो मैच अलग होता। क्रिकेट में बहुत कुछ देखा है, हमेशा सौम्य रहना चाहिए, अगर आपने रन बनाए हैं तो यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरा नहीं बना सकता है।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 13:24 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+