जब वीरेंद्र सहवाग से अमित मिश्रा ने लगाई थी गुहार, मेरी सैलरी बढ़वा दो वीरू भाई

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे अमित मिश्रा को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प खुलासा किया है। अमित मिश्रा को लेकर एक वाकया साझा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जब आईपीएल में पहली हैट्रिक अमित मिश्रा ने ली थी तो उन्होंने मुझसे कहा था वीरू भाई मेरी सैलरी बढ़वा दो। बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अमित मिश्रा ने 4 विकेट अपने नाम किए। मैच में उन्होंने रोहित शर्मा, ईशान किशन, केरून पोलार्ड हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस की विस्फोटक बल्लेबाजी की हवा निकाल दी।

अमित मिश्रा के आगे ढेर मुंबई के शेर

अमित मिश्रा के आगे ढेर मुंबई के शेर

वीरेंद्र सहवाग ने यह बात अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के बाद कही है। अमित मिश्रा की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 137/9 पर रोकने में सफल रही। जिसका पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के इस सीजन में 3 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुच गई है। जबकि पहले पायदान पर आरसीबी की टीम है जिसने सभी 3 मैचों में जीत दर्ज की है।

सर्वाधिक हैट्रिक का रिकॉर्ड

सर्वाधिक हैट्रिक का रिकॉर्ड

बता दें कि अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में सर्वाधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। आईपीएल में अमित मिश्रा तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं। पहली हैट्रिक अमित मिश्रा ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी। उस वक्त भी अमित मिश्रा दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस वक्त दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे। अमित मिश्रा के बारे में सहवाग ने कहा कि वह बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और हर किसी से बहुत ही सौम्यता से बात करते हैं। बहुत ही जल्दी हर किसी से घुलमिल जाते हैं। यही वजह है कि वह अपनी टीम में हर किसी के पसंदीदा बन जाते हैं।

सैलरी बढ़वा दो

सैलरी बढ़वा दो

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जब अमित मिश्रा को मार पड़ती है तो टीम के दूसरे खिलाड़ी उनके लिए महसूस करते हैं, जब वह विकेट लेते हैं हर कोई खुश होता है। मुझे याद है जब उन्होंने अपनी पहली हैट्रिक ली थी तो मैंने उनसे पूछा था कि क्या चाहते हो तो उन्होंने कहा था कि वीरू भाई प्लीज मेरी सैलरी बढ़वा दो। अब मुझे यकीन है कि वह इस समय इतनी सैलरी पा रहे होंगे कि यह नहीं कहेंगे कि मेरी सैलरी बढ़वा दो।

आईपीएल के सबसे अच्छे स्पिनर

आईपीएल के सबसे अच्छे स्पिनर

बता दें कि अमित मिश्रा के लिए यह मैच कमबैक मैच था, उन्हें दो मैचों के बाद टीम में मौका दिया गया। अमित मिश्रा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेला था, उसके बाद उन्हें दो मैच का आराम दिया गया था। जिसके बाद मुंबई के खिलाफ अमित मिश्रा ने 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए जोकि मुंबई के खिलाफ किसी भी दिल्ली के गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अमित मिश्रा की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि आईपीएल में अमित मिश्रा सबसे अच्छे गेंदबाज हैं।

मिश्राजी जबरदस्त

मिश्राजी जबरदस्त

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि पॉवरप्ले में ओवर कराते समय अमित मिश्रा नर्वस लग रहे थे, उन्हें सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पार कर दिया। लेकिन मिश्राजी ने पॉवरप्ले के बाद जबरदस्त वापसी की, वह बहुत ही कम रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं, जिसपर शॉट लगाने के लिए बल्लेबाज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अमित मिश्रा सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं, अगर रोहित शर्मा ने अपना साधारण गेम दिखाया होता तो वो आराम से 60-70 रन बना सकते थे।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 11:19 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+