For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब डिविलियर्स से मैक्सवेल ने कहा अब मैं थक गया हूं दौड़ूंगा नहीं, फिर दोनों ने रच दिया इतिहास

RCB vs KKR: AB de Villiers 76 from just 34 balls, with 9 fours and 3 sixes | वनइंडिया हिंदी

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने तूफानी पारी खेली उसके बाद टीम के खेमे में जबरदस्त खुशी है। आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में केकेआर के खिलाफ जीत की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। जीत के बाद आरसीबी के बल्लेबाज डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें मैक्सवेल के साथ खेलना पसंद है क्योंकि दोनों एक ही तरह के बल्लेबाज हैं जो मैच में अपना असर छोड़ना चाहते हैं। केकेआर के खिलाफ डिविलियर्स और मैक्सवेल की पारी के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती की गई। मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल के इतिहास में एक ही मैच में एक ही टीम के नंबर 4 व 5 के खिलाड़ियों ने कभी 75 से अधिक का स्कोर नहीं खड़ा किया था, लेकिन मैक्सवेल-डिविलियर्स ने यह करके इतिहास रच दिया।

मैक्सवेल-डिविलियर्स ने लगाया रनों का अंबार

मैक्सवेल-डिविलियर्स ने लगाया रनों का अंबार

एबी डिविलियर्स ने मैच में 76 रन तो मैक्सवेल ने 78 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसकी बदौलत आरसीबी की टीम ने मैच में 38 रनों सी जीत दर्ज की। मैच के बाद युजवेंद्र चहल से बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि पिछले कुछ महीनों मे मैने काफी मेहनत की है, मुझे नहीं उम्मीद थी कि मैं इस तरह की क्रिकेट खेलूंगा, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मैं जब आरसीबी के लिए खेलता हूं तो अपना सबकुछ देने की कोशिश करता हूं। आज का दिन काफी गर्म था, हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। मैंने टीम को मजबूत किया।

 मैक्सवेल बोले मैं थक गया हूं

मैक्सवेल बोले मैं थक गया हूं

डिविलियर्स ने कहा कि जब वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए तो मैं समझ गया था कि वह रक्षात्मक गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके बाद मैं समझ गया था कि यह मेरा समय है। जब रसल गेंदबाजी करने आए तो वह लगातार वाइड गेंद के चक्कर में फंस गए, मैंने अपने शॉट खेलने शुरू किए और उनपर दबाव बनाया। मैं जब बल्लेबाजी करने के लिए आया तो मैक्सवेल ने मुझसे कहा कि मैं थक गया हूं और बहुत दौड़ना नहीं चाहता हूं। सच कहूं तो हम एक साथ खेलने को लेकर खुश थे। हम एक जैसे ही बल्लेबाज हैं। मुझे पता था कि अगर हम साझेदारी अच्छी करते तो टीम बेहतर स्थिति में पहुंचेगी।

कोच ने की तारीफ

कोच ने की तारीफ

मैच में जीत के बाद टीम के कोच साइमन कैटिच ने टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज लड़कों ने जबरदस्त खेल दिखाया, हमारी शुरुआत मुश्किलभरी थी, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने वापसी की और मैक्सवेल व पडिक्कल ने साझेदारी की, उसने हमारी वापसी कराई। टीम का स्कोर 9/2 था, उसके बाद किसी ने नहीं सोचा था कि टीम 200 का स्कोर पार करेगी। मैक्सवेल और पडिक्कल की तारीफ होनी चाहिए थी, जिन्होंने एबी डिविलियर्स के लिए प्लेटफॉर्म सेट किया, उन्होंने जबरदस्त पारी खेली।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 12:28 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+