For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : कब किसके साथ होगा मैच, कहां होगा फाइनल, देखें पूरा शैड्यूल

नई दिल्ली। बीसीसीआई अब आईपीएल 2021 के बचे मैच करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किए जाएंगे। 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। 14वां सीजन, जिसे इस साल मई में कोविड -19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था, 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ फिर से शुरू होगा।

आईपीएल 2021 इस साल 10 अप्रैल को धमाकेदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के पहले मैच में एक-दूसरे से मुकाबला किया। हालांकि, क्रिकेट के 29 रोमांचक मैचों के बाद कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए जिस कारण टूर्नामेंट को रोकना पड़ा। इसके बाद बीसीसीआई ने बचे मैच यूएई में करवाने का फैसला किया। शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगा। कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और 8 अबू धाबी में होंगे। यह लगातार दूसरा साल है जब यूएई आईपीएल की मेजबानी करेगा। 2020 में, पूरा टूर्नामेंट दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेला गया था। आइए देंखे आईपीएल 2021 के बचे मैचों का पूरा शैड्यूल-

- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहले क्वालीफायर और फाइनल सहित 13 मैचों का आयोजन करेगा, शारजाह एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर सहित 10 मैचों की मेजबानी करेगा और शेष 8 मैच अबू धाबी में होंगे।
- 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सात डबल्स हेडर शामिल हैं।

कब-कहां होंगे मैच?
30. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 19 सितंबर, रविवार शाम 7:30 बजे दुबई
31. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 सितंबर, सोमवार शाम 7:30 बजे अबू धाबी
32. पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 21 सितंबर, मंगलवार शाम 7:30 बजे दुबई
33. दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 22 सितंबर, बुधवार शाम 7:30 बजे दुबई
34. मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 23 सितंबर, गुरुवार शाम 7:30 बजे अबू धाबी
35. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 24 सितंबर, शुक्रवार शाम 7:30 बजे शारजाह
36. दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 25 सितंबर, शनिवार दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
37. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स 25 सितंबर, शनिवार शाम 7:30 बजे शारजाह
38. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 26 सितंबर, रविवार दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
39. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस 26 सितंबर, रविवार शाम 7:30 बजे दुबई
40. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 27 सितंबर, सोमवार शाम 7:30 बजे दुबई
41. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 28 सितंबर, मंगलवार दोपहर 3:30 बजे शारजाह
42. मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स 28 सितंबर, मंगलवार शाम 7:30 बजे अबू धाबी
43. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 29 सितंबर, बुधवार शाम 7:30 बजे दुबई
44. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 30 सितंबर, गुरुवार शाम 7:30 बजे शारजाह
45. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स 1 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 बजे दुबई
46. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2 अक्टूबर, शनिवार 3:30 अपराह्न शारजाह
47. राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 2 अक्टूबर, शनिवार शाम 7:30 बजे अबू धाबी
48. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स 3 अक्टूबर, रविवार दोपहर 3:30 बजे शारजाह
49. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 3 अक्टूबर, रविवार शाम 7:30 बजे दुबई
50. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 4 अक्टूबर, सोमवार शाम 7:30 बजे दुबई
51. राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस 5 अक्टूबर, मंगलवार शाम 7:30 बजे शारजाह
52. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 6 अक्टूबर, बुधवार शाम 7:30 बजे अबू धाबी
53. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स 7 अक्टूबर, गुरुवार दोपहर 3:30 बजे दुबई
54. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:30 बजे शारजाह
55. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 8 अक्टूबर, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
56. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स 8 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 बजे दुबई
57. क्वालिफायर 1, 10 अक्टूबर, रविवार शाम 7:30 बजे दुबई
58. एलिमिनेटर, 11 अक्टूबर, सोमवार शाम 7:30 बजे शारजाह
59. क्वालिफायर 2, 13 अक्टूबर, बुधवार शाम 7:30 बजे शारजाह
60 फाइनल, 15 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:30 बजे दुबई

Story first published: Friday, August 13, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+