For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में इस नई तकनीक से होगा तय, धोनी और विराट में कौन है ज्यादा तेज

नई दिल्ली। आईपीएल का आगाज इस बार भी कोरोना के साए में हो रहा है और एक बार फिर से आईपीएल के मैचों के दौरान दर्शक मैदान में नहीं होंगे। ऐसे में बिना दर्शकों के मैच में रोमांच को बनाए रखना आईपीएल के आयोजको और ब्रॉडकास्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। यही वजह है की स्टार स्पोर्ट्स इंडिया इस बार आईपीएल के मैचों के प्रसारण में नए-नए प्रयोग करने जा रहा है जिससे कि फैंस को मैच देखने का अनुभव और भी बेहतर बनाया जा सके और लोगों के बीच खेल को और भी लोकप्रिय किया जा सके।

नई तकनीक का इस्तेमाल

नई तकनीक का इस्तेमाल

इस बार के आईपीएल के प्रसारण के दौरान अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कि हर एक रोचक फैक्ट्स को लोगों के सामने रखा जा सके। मौजूदा क्रिकेट के दौर में खिलाड़ियों की फिटनेस काफी अहम हो गई है। मैच के दौरान जिस तरह से खिलाड़ी बेहतरीन कैच लेते हैं और जिस रफ्तार से विकेट के बीच रन भागते हैं कभी-कभी वह मैच के रुख को पलट देता है। इसीलिए मैच के दौरान कौन सी टीम ज्यादा फिट है और किस टीम के खिलाड़ी ज्यादा रफ्तार से भागते हैं इसकी भी जानकारी आपको मैच के दौरान टीवी पर देखने को मिलेगी।

फिटनेस लेवल को भी मापा जाएगा

फिटनेस लेवल को भी मापा जाएगा

कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी को विकेट के बीच सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन विराट कोहली खुद पर विश्वास करते हैं। 2016 के टी-20 विश्वकप के दौरान धोनी और कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पारी खेली थी। कोहली के फैंस का मानना है कि कप्तान विराट सबसे तेज हैं फिर चाहे विकेट के बीच भागने की बातहो या फिर बाउंड्री रोप पर भागने की बात हो। लेकिन संजोग गुप्ता का कहना है कि अब फैंस खुद फैसला कर सकते हैं कि धोनी और कोहली में कौन ज्यादा तेज है। हम इस बार इस तकनीक की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं जिससे यह साफ हो सकेगा कि कौन ज्यादा तेज है।

धोनी या कोहली अब होगा फैसला

धोनी या कोहली अब होगा फैसला

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि यह बेहद ही रोचक चीज है जो मैं आपको बता सकता हूं कि हम न्यू मीट्रिक का इस्तेमाल करने जा रहे हैं जिसके जरिए इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि कौन बेहतर फील्डर है। हम खिलाड़ियों की क्षमताओं को आंकने वाली तकनीक का भी इस्तेमाल करेंगे। उदाहरण के तौर पर विकेट के बीच कौन सा खिलाड़ी तेज दौड़ता है अब इसका पता चल सकेगा। हम स्ट्राइक प्लेयर और नॉन स्ट्राइक प्लेयर के पिच के बीच की रफ्तार को भी माप सकेंगे। ऐसे में अब इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि धोनी, कोहली या एबी डिविलियर्स कौन सबसे तेज है।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 17:02 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+