For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या T20 WC के लिए खुद को बचाकर रख रहे हैं हार्दिक पांड्या? MI के कोच ने दिया जवाब

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2021 में हार्दिक पांड्या की कमी खल रही है। हार्दिक पिछले कुछ समय से किसी भी टीम के लिए अनोखे टाइप के खिलाड़ी बन गए हैं जो नाजुक समय पर उपलब्ध नहीं होते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं पाल ली हैं। फिलहाल भारत को टी20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर हार्दिक की जरूरत होगी लेकिन अभी वह मुंबई इंडियंस के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं और टीम को यह बात भारी पड़ने लगी है।

हार्दिक कब लौटेंगे?

हार्दिक कब लौटेंगे?

हार्दिक अक्सर बैटिंग से मुंबई को जो लास्ट पुश देते हैं उससे विपक्षी कई बार धराशाई हुई हैं। मुंबई ने यूएई लेग के दोनों मुकाबले बढ़िया तरह से हारे हैं। समस्या यह है कि बल्लेबाज हार्दिक तो फिर भी दिख जाता है लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ईद का चांद हो चुका है। वह बहुत ही कम मौकों पर बॉलिंग करते हैं और वह भी बेहद औसत दर्जे की।

अब मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच को आशा है कि हार्दिक अगले मैच में लौट आएंगे जहां यह टीम आरसीबी के खिलाफ रविवार को मुकाबला करेगी।

IPL 2021: वेंकटेश अय्यर को देख पार्थिव पटेल को आई भारत के महान खब्बू बल्लेबाज की याद

शेन बॉन्ड ने दिया ये जवाब-

शेन बॉन्ड ने दिया ये जवाब-

एमआई के कोच शेन बॉन्ड हैं और उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में हार्दिक पांड्या की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया है, "देखो, हार्दिक ट्रेनिंग अच्छी कर रहा है, जैसे की रोहित कर रहे हैं। वह मैच खेलने के नजदीक हैं। हम अपनी टीम और टीम इंडिया की जरूरतों के बीच बैलेंस कर रहे हैं।"

बॉन्ड की बात से यह तो साफ है कि हार्दिक ने या तो खुद मुंबई इंडियंस कैम्प में यह बात कह दी है कि वे खुद का बेस्ट वर्ल्ड कप टी20 के लिए बचाकर रखना चाहते हैं या फिर बीसीसीआई ने इस तरह का इनपुट दिया है कि फ्रेंचाइजी की जरूरत से बड़ी भारत की जरूरते हैं जिसके लिए हार्दिक को तरोताजा फिट बनाकर रखा जाए।

पर अब पानी सिर के ऊपर जाने लगा है और मुंबई इंडियंस को भी हार्दिक की जरूरत है क्योंकि वे अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसकर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा पाल चुके हैं।

भारत और मुंबई इंडियंस के बीच संतुलन में हार्दिक पांड्या-

भारत और मुंबई इंडियंस के बीच संतुलन में हार्दिक पांड्या-

बॉन्ड के अनुसार मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों की देखभाल करती है ताकी वे ना केवल फ्रेंचाइजी के लिए बेहतर कर सकें बल्कि आने वाले वर्ल्ड कप में भारत के लिए भी अहम साबित हो सकें। इसलिए बॉन्ड ने इस बात का बचाव किया है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को पहले दो मैचों में क्यों नहीं खिलाया।

उन्होंने कहा कि हम तो उनको खिलाना चाहेंगे लेकिन साथ ही यह भी देखना होता है कि खिलाड़ी क्या चाहता है। हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते वर्ना वह चोटिल हो सकते हैं और हम तब उनकी सेवाओं से वंचित रह सकते हैं जब हमारे पास हार्दिक को टीम में लेकर जीतने के चांस होंगे।

बॉन्ड ने आगे कहा, "मुझे लगता है हमने सही किया है और हम उनको जल्द ही टीम में लेंगे और वह प्रतियोगिता में अपना प्रभाव छोड़कर हमको प्लेऑफ में पहुंचाएंगे जहां से उम्मीद है हम टूर्नामेंट जीतेंगे।"

Story first published: Friday, September 24, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+