आखिर क्यों आज का मैच नहीं खेल रहे मोइन अली, रॉबिन उथप्पा ने बताया कब करेंगे वापसी

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के खिलाफ अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में इमरान ताहिर को टीम में जगह दी गई है। टॉस के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि मोइन अली फिट नहीं है जिसकी वजह से उनकी जगह टीम में इमरान ताहिर को शामिल किया गया है। जिस तरह से मोइन अली टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं, उसके बाद आज के मुकाबले में उनके फिट नहीं होने की वजह से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन मोइन अली की फिटनेस को लेकर टीम के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने जानकारी दी है।

रॉबिन उथप्पा ने मोइन अली की फिटनेस को लेकर कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है, वह अगले मैच में वापस आ सकते हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें इस मैच में आराम दिया गया है। मोइन अली को थोड़ी हैमस्ट्रिंग है, उन्हें अगले मैच तक ठीक हो जाना चाहिए, हम किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं लिहाजा इस मैच में उन्हें आराम दिया गया है। वहीं जब उथप्पा से पूछा गया कि इस पिच पर कितना स्कोर बेहतर होगा तो उथप्पा ने कहा कि 170-180 रन का स्कोर बेहतर होगा। गेंद थोड़ी रुक रही है, उम्मीद है कि दूसरी पारी में भी विकेट ऐसा ही रहेगा।

आईपीएल में अभी तक के मैचों की बात करें तो मोइन अली लगातार रन बना रहे हैं। अभी तक चार मैचों में मोइन अली ने कुल 133 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ जिस तरह से मोइन अली ने 46 रनों की पारी खेली उसने टीम को संकट के समय में संभाला था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले साल नीलामी में मोइन अली को खरीदा था। इससे पहले वह आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 16:49 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+