For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : मैच का वो टर्निंग प्वाइंट, जहां मुंबई के हाथ से निकल गया मुकाबला

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा)। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-14 के 30वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। यह मैच चेन्नई फैंस को हैरान कर देने वाला रहा, क्योंकि कई बार ऐसा लगा कि मैच मुंबई की ओर है। चेन्नई जब बल्लेबाजी करने उतरा तो उसने शुरूआती 4 विकेट महज 24 रन पर गंवा दिए। अंबाती रायडू भी बिना रन बनाए रिटायर्ड हर्ट हो थे। रायडू पारी के दूसरे ओवर की छठी गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन बॉल उनके सीधे कोहनी पर आकर लगी, जिसके बाद उनको रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी शुरूआत की थी। लगा कि मुंबई रोहित शर्मा की गैरमाैजूदगी में जीत जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिर क्या था वो टर्निंग प्वाइंट जहां से मुंबई के हाथों मैच निकल गया? आइए जानें-

यह भी पढ़ें- जीत के बाद धोनी ने दिया बयान, बताया किस चीज से मिला फायदा

मैच का टर्निंग प्वाइंट

मैच का टर्निंग प्वाइंट

चेन्नई से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे। उसे आखिरी 7 ओवरों में सिर्फ 70 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर कप्तान किरोन पोलार्ड और साैरभ तिवारी थी। पोलार्ड टच में दिख रहे थे, लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड अपना विकेक गंवा बैठे। महेंद्र सिंह धोनी ने जोश हेजलवुड को गेंद थमाई। उनका यह फैसला सही भी निकला। ओवर की पहली ही गेंद पर पोलार्ड गेंद को खेलने में असफल रहे और एलबीडब्ल्यू आउट होकर बड़ा विकेट गंवा दिया। पोलार्ड ने 14 गेंदों में 15 रन बनाए। उनके बाद अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या भी 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद चेन्नई को वापकी करने का माैका मिल गया।

साैरव तिवारी भी नहीं दिला पाए जीत

साैरव तिवारी भी नहीं दिला पाए जीत

हालांकि मैच में अंत तक साैरव तिवारी टिके रहे। उन्होंने 5 चाैकों की मदद से 40 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की कमी साफल खली। साैरव तिवारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज मुंबई को जीत की ओर लेता नहीं दिखा। आखिरी ओवर में मुंबई को 24 रन चाहिए थे। ओवर ड्वेन ब्रावो ने फेंका। दूसरी गेंद पर एडम मिल्ने आउट हो गए, इसी के साथ टीम की जीत भी उम्मीद खत्म हो गई।

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

बता दें कि चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी। फाफ डु प्लेसिस पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे ओवर में मोइन अली ने भी बिना रन बनाए विकेट गंवा दिया। चाैथे नंबर पर आए रायडू भी बिना रन बनाए चोटिल होकर वापस लाैट गए। 5वें नंबर पर आए सुरेश रैना भी 4 रन बना सके तो फिर धोनी भी 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस बीच दूसरे छोर से ओपनर रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर डटे हुए थे। रविंद्र जडेजा ने रुतुराज के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 17वें ओवर में जडेजा 26 रन बनाकर आउट हो गए। फिर ड्वेन ब्रावो ने 3 छक्के लगाकर 8 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को 140 के पार पहुंचाने का काम किया। फिर रुतुराज ने 58 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाकर 20 ओवर में टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 156 तक पहुंचाया। ट्रेंट बोल्ड, जसप्रीत बुमराह और मिल्ने ने 2-2 विकेट लिए। फिर जवाब में उतरी मुंबई टीम ने क्विंटन डी कॉक(17) और अनमोलप्रीत सिंह(16) के रूप में अच्छी शुरूआत की, लेकिन इनके आउट होने बाद टीम बैकफुट पर आ गई। सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर आउट हुए तो इशान किशन 11 रन बना सके। पांचवें नंबर पर आए तिवारी ही क्रीज पर जमते दिखे, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई टीम 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 9:56 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+