For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें अब कब खेला जायेगा कोलकाता बनाम आरसीबी का मैच, सामने रखी बड़ी शर्त

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के 2 खिलाड़ियों के कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार सवाल उठ रहे थे कि क्या आईपीएल में आगे के मैच खेले जायेंगे या नहीं और अगर मैच खेले जाते हैं तो बीसीसीआई इसे आगे कैसे जारी रख सकता है, साथ ही जिस तरह का टाइट शेड्यूल है उसे देखते हुए सोमवार को आयोजित किया जाने वाला यह मैच आगे कब शेड्यूल किया जायेगा।

खैर इसको लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने शाम को बैठक की और सभी सवालों का जवाब भी दे दिया। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल को अपने शेड्यूल के हिसाब से जारी रखने का फैसला किया है। इसके अनुसार मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जायेगा।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव आने की खबर को दबाना चाहती थी केकेआर, Whats App चैट से लीक हुई खबर

दोनों ही टीमों के खेमे से किसी भी तरह के कोरोना संक्रमण की खबर नहीं आई है जिसको देखते हुए बोर्ड ने निश्चित शेड्यूल को जारी रखने का फैसला किया है। इतना ही नहीं बोर्ड ने केकेआर की टीम को 6 मई तक सख्त क्वारंटीन में आइसोलेट कर दिया है। ऐसे में अगर 6 मई तक केकेआर की टीम के बाकी खिलाड़ी जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है और वो नेगेटिव ही रहते हैं तो उन्हें 7 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलने दिया जायेगा।

गौरतलब है कि केकेआर के लिये वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं जबकि सीएसके के खेमे से गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और बस का ड्राइवर कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए हैं। हालांकि सीएसके का कोई खिलाड़ी अभी तक इस वायरस का शिकार नहीं हुआ है।

और पढ़ें: IPL 2021: वरुण चक्रवर्ती की लापरवाही से अहमदाबाद में घुसा कोरोना, दिल्ली के खिलाड़ियों पर मंडराया खतरा

लेकिन बावजूद इसके लक्ष्मीपति बालाजी मुंबई के खिलाफ मैच में टीम के साथ डगआउट में बाहर थे और कप्तान एमएस धोनी समेत कई खिलाड़ियों के साथ बात करते नजर आ रहे थे। ऐसे में दिल्ली के लेग को जारी रखना खिलाड़ियों के लिये बड़ा खतरा साबित हो सकता है। फिलहाल बीसीसीआई आईपीएल को रोकने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 19:28 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+