For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: अपनी बॉलिंग फॉर्म से युजवेंद्र चहल हुए खुश, कहा- पुराना यूजी लौट आया है

नई दिल्लीः भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं लिया गया है लेकिन वे 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी के इच्छुक हैं। चहल की फॉर्म में मामूली गिरावट आई थी लेकिन अब उनका कहना है कि "पुराना चहल" वापस आ गया है।

चहल आरसीबी की ओर से खेलते हैं जो सात मुकाबलों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थी। दूसरे चरण के फिर से शुरू होने के साथ, चहल को भरोसा है कि आरसीबी पहले हाफ से अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखेगी।

चहल ने आरसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "जाहिर है, अच्छा महसूस हुआ है। गर्मी ठीक थी, मैंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं खुश हूं। मैं उत्साहित हूं, हम अंक तालिका में अच्छी स्थिति में हैं और हमारे पास तालिका में टॉप पर बने रहने का बहुत अच्छा मौका है। जब आप नेट्स में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो आप हमेशा अच्छा महसूस करते हैं। मैं कह सकता हूं कि पुराना युजी वापस आ गया है। "

टूर्नामेंट का फिर से शुरू होने वाला लीग चरण 8 अक्टूबर तक चलने वाला है, जिसमें पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को निर्धारित है। एलिमिनेटर, दूसरा क्वालीफायर और फाइनल क्रमशः 11, 13 और 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। संयोग से टी20 वर्ल्ड कप 2021 आईपीएल फाइनल के दो दिन बाद ही शुरू हो रहा है।

सीजन के निलंबन के समय, दिल्ली कैपिटल्स ने आठ मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा किया हुआ है, इसके बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैं, जो दोनों 10 अंकों पर हैं। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी।

बैंगलोर फ्रैंचाइजी थोड़ी बदल हुई नजर आने जा रही है, जिसमें वनिन्दु हसरंगा, दुष्मनाथ चमीरा और टिम डेविड के रूप में तीन नए साइन हैं जो एडम जम्पा, केन रिचर्डसन और डैनियल सैम्स की ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी की जगह लेने के लिए आ रहे हैं। बैकरूम स्टाफ में भी बदलाव हुआ है, क्योंकि न्यूजीलैंड के माइक हेसन ने साइमन कैटिच से टीम हेड कोच के रूप में कार्यभार संभाला है।

Story first published: Thursday, September 16, 2021, 12:36 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+