For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में 100 मैच खेलने के बाद युजवेंद्र चहल कही ये बात, साझा किया पहली गेंद का अनुभव

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी की टीम आज बुलंद हौसलों के साथ मैच में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी पहली हार को भुलाकर इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी। आरसीबी के स्टार स्पिन गेंदबाद युजवेंद्र चहल आईपीएल में अपने 100 मैच पूरे कर चुके हैं। 2014 में जब युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में कदम रखा था तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वह इतने बड़े खिलाड़ी के तौर पर सामने आएंगे।

चहल से जब उनके 100 मैचों के सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने जब 2014 में आईपीएल खेलना शुरू किया था तो यह नहीं सोचा था कि 100 मैच खेलूंगा। मैं उस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम में था, उस वक्त मैंने नहीं सोचा था कि मैं 100 मैच खेलूंगा, यह मेरे लिए भावुक सफर था। पहले मैच में मुझे मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। पहले मैच में पहली गेंद डालते वक्त मैं बहुत नर्वस था, मैंने पहली ही गेंद पर मुरली विजय को आउट किया था।

आईपीएल में युजवेंद्र चहल के करियर की बात करें तो 100 मैचों में चहल ने कुल 121 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 7.69 का रहा। चहल ने 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम किया है। उनका बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन 4/25 है। चहल ने आईपीएल में कुल 2154 गेंद डाली हैं, जिसमे उन्होंने 2764 रन खर्च किए हैं। पिछले सीजन में चहल ने 15 मैचों में 21 विकेट हासिल किए थे। जबकि 2015 के आईपीएल में उन्होंने सर्वाधिक 23 विकेट अपने नाम किए थे।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 11:52 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+