For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के इस सीजन में युजवेंद्र चहल ने लिया पहला विकेट, पत्नी धनश्री हुईं भावुक

IPL 2021: Dhanashree gets emotional as hubby Yuzi Chahal bags 1st wicket of IPL | वनइंडिया हिंदी

मुंबई। पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल में खेले गए पिछले दो मैचो में चहल को एक भी विकेट नहीं मिल सका था। लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच में आकिरकार युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के इस सीजन में विकेटों के अपने सूखे को खत्म किया। मैच में जब युजवेंद्र चहल ने अपना पहला विकेट लिया तो चहल काफी भावुक हो गए, ना सिर्फ चाहल बल्कि स्टैंड में बैठीं उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी चहल के पहले विकेट के बाद भावुक हो गईं। भावुक धनश्री वर्मा की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

पत्नी हुईं भावुक

केकेआर के खिलाफ मैच में युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में अपना पहला विकेट केकेआर के खिलाफ मैच में लिया। चहल के पहले विकेट लेने के बाद स्टैंड में बैठी धनश्री वर्मा अपने आंसुओं को रोक नहीं सकी। दरअसल चहल को अपने पहले विकेट के लिए चहल को दो मैचों का इंतजार करना पड़ा। चहल ने केकेआर के खिलाफ मैच में नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक का विकेट अपना नाम किया।

चहल का मुश्किल दौर

गौर करने वाली बात है कि चहल पिछले कुछ दिनों से अच्छा नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते हाल ही में बीसीसीआई ने अपनी क्रॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में युजवेंद्र चहल को ग्रुप बी से डिमोट करके ग्रुप सी में डाल दिया। पहले चहल को तीन करोड़ रुपए की सैलरी मिलती थी, लेकिन ग्रुप सी में आने के बाद उन्हें एक करोड़ रुपए की सैलरी मिलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन की वजह से चहल को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में तीसरे मैच में चहल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

चहल भी भावुक हुए

आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद चहल ने कहा कि यह जबरदस्त एहसास था। जब आप गेंदबाजी कर रहे हो और आपको विकेट नहीं मिले तो काफी तकलीफ होती है, लेकिन पहला विकेट हासिल करने के बाद मैं थोड़ा भावुक हो गया था। बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच में आरसीबी ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। इससे पहले कभी भी आरसीबी ने आईपीएल में लगातार अपने तीनों शुरुआती मैच नहीं जीते हैं। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 13:27 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+