For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 : कोरोना के चलते टल सकती है नीलामी, BCCI जल्द करेगा फैसला

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 सीजन और सभी घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित करने का कड़ा फैसला लिया, क्योंकि देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ते दिख रहे हैं। कोरोना ने कई राज्यों में दहशत पैदा कर दी है और अब ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2022 के लिए जो मेगा नीलामी होनी थी वो अब बेंगलुरू में नहीं हो सकती। खबर थी कि नीलामी के लिए 12 और 13 फरवरी की तारीखें तय की गई हैं लेकिन अब बीसीसीआई इसे अलग स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बना सकता है।

कोविड निश्चित रूप से बीसीसीआई की योजनाओं को बाधित करेगा क्योंकि उन्होंने अभी तक मेगा इवेंट के लिए होटल भी बुक नहीं किया है। नीलामी के लिए स्टैंडबाय पर रखे गए तीन शहर कोलकाता, कोच्चि और मुंबई हैं। मामलों में वृद्धि ने इन शहरों को संकट में डाल दिया है और तारीखों को रणजी ट्रॉफी के स्थगित होने की तरह स्थानांतरित किया जा सकता है। यह उन प्रशंसकों के लिए एक बड़ी निराशा हो सकती है जिनके पास आगामी आईपीएल संस्करण के लिए बहुत आशा और उत्साह था।

यह भी पढ़ें- IND vs SA : ऋषभ पंत ने डाला मुसीबत में, गंभीर बोले- ये बहादुरी नहीं, बेवकूफी है, गावस्कर भी भड़के

बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि नीलामी के लिए तारीखों को स्थानांतरित किया जा सकता है। कोविड-19 ने पिछले साल भी बीसीसीआई के सामने मुश्किलें खड़ी की थीं और साथ ही आईपीएल 2021 को बीच में निलंबित कर दिया गया था। फिर बचे मैच यूएई में करवाने पड़े थे।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जी न्यूज से बात करते कहा, "कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर हैं और हमें इंतजार करना चाहिए। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और राज्य संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर हमें आयोजन स्थल को स्थानांतरित करने की आवश्यकता पड़ती है, तो इसपर काम किया जा सकता है।" मुंबई के शिवम दूबे के साथ बंगाल रणजी टीम में 6 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आए थे, जिसकी वजह से बीसीसीआई को टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 17:18 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+