IPL 2022: BCCI ने तय की रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सैलरी, किसको मिलेगा कितना पैसा
नई दिल्लीः आईपीएल की मेगा नीलामी क्रिकेट में आने वाली एक बड़ी चीज है जिसके लिए बीसीसीआई पूरी तैयारियां कर रहा है। लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें अब आईपीएल में आ चुकी हैं और यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि मौजूदा 8 फ्रेंचाइजी चार ही खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगी जिनमें तीन से ज्यादा भारतीय नहीं हो सकते, दो से ज्यादा ओवरसीज खिलाड़ी नहीं हो सकते और दो से ज्यादा अनकैप्ड नहीं होंगे। यानी आपको इन्हीं सब सेटिंग में अपनी टीम पूरी करनी होगी।
बाकी दो नई टीमों को नीलामी से बाहर तीन खिलाड़ियों को चुनने की आजादी होगी जिनमें दो से ज्यादा भारतीय नहीं होंगे, एक ओवरसीज ही होगा और एक ही अनकैप्ड होगा। हर टीम के पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपए कर दिया गया है और बीसीसीआई ने यह भी तय कर दिया है कि जब फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन कर लेंगी तब उनके पर्स को कितना घटा दिया जाएगा।
क्रिकबज के अनुसार अगर कोई फ्रेंचाइंजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उनके पर्स में से 42 करोड़ रुपए की रकम काट ली जाएगी। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर आपके पर्स से 33 करोड़ कटेंगे। दो को रिटेन करने से 24 करोड़ कटेंगे और एक ही खिलाड़ी को रिटेन करने से केवल 14 करोड़ कटेंगे।
बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि रिटेन किए हुए खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलेगी। मान लो अगर चार रिटेंशन हैं तो पहले प्लेयर को 16 करोड रुपए दूसरे प्लेयर को ₹12 करोड़, तीसरे प्लेयर को 8 करोड रुपए, और चौथे प्लेयर को ₹6 करोड़ मिलेंगे। मान लीजिए अगर कोई टीम तीन खिलाड़ियों को ही रिटेन करती है तो पहले खिलाड़ी को ₹15 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को ₹11 करोड़, और तीसरे को 7 करोड रुपए मिलेंगे। अगर केवल एक ही खिलाड़ी रिटेन किया जाता है तो उसको केवल 14 करोड रुपए सालाना मिलेंगे।
दो खिलाड़ियों को रिटेन करने की स्थिति में भी पहले खिलाड़ी को 14 करोड मिलेंगे जबकि दूसरा खिलाड़ी 10 करोड़ ही प्राप्त कर पाएगा। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेन लिस्ट को फाइनल करने का भी टाइम दे दिया है जो कि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक का है। जबकि दोनों टीमों को तीन खिलाड़ियों को चुनने का समय जो दिया गया है। वह 1 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
