For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 : बड़ी खबर आई सामने, इस टीम में शामिल हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सीजन 14 हाल ही में समाप्त हुआ था। अब बीसीसीआई आईपीएल 2022 की तैयारी चल रही है। सभी आठ मौजूदा टीमों को 30 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची जमा करने के लिए कहा गया है। आईपीएल 2022 से पहले एक मेगा नीलामी होने के साथ, आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई का ये बल्लेबाज हुआ रिलीज तो करोड़ों में लग सकती है बोली

मोटी रकम मिल सकती है

मोटी रकम मिल सकती है

इस बीच खबर है कि श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन सूची में नहीं हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज अय्यर 2015 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से दिल्ली के साथ है। हालांकि, अय्यर का अब दिल्ली से संबंध समाप्त हो सकता है क्योंकि फ्रेंचाइजी कथित तौर पर ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल को बनाए रखने की योजना बना रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो अय्यर खुद को नीलामी पूल में पा सकते हैं, जहां उन्हें मोटी रकम मिल सकती है। 26 साल के अय्यर अब भारतीय टीम के लिए भी खास खिलाड़ी बन चुके हैं। साथ ही उनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है। ऐसे में उन्हें खरीदने की होड़ देखने को मिल सकती है।

मुंबई अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक

मुंबई अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है। पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए नीलामी में अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखना मुश्किल होगा, लेकिन वे श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी क्रम में एक मजबूत जोड़ के रूप में देख रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "मुंबई इंडियंस भी नीलामी में श्रेयस को लेने में दिलचस्पी ले रही है, कम से कम एक अन्य मौजूदा फ्रेंचाइजी भी उन्हें चाहती है क्योंकि उन्हें कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।"

ऐसा हुआ तो नीलामी में नहीं आ पाएंगे

ऐसा हुआ तो नीलामी में नहीं आ पाएंगे

आईपीएल 2022 की बात करें तो, दो नई टीमें हमदाबाद और लखनऊ नजर आएंगी। वह अपने साथ बड़े खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2014 के बाद पहली बार 10 टीमें खिताब जीतने की होड़ में नजर आएंगी। दोनों नई टीमों को नीलामी से पहले गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में से तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति होगी। इसलिए, अगर अय्यर को दोनों फ्रेंचाइजियों में से कोई एक चुन लेती है तो फिर अय्यर नीलामी में भी नजर नहीं आएंगे। दोनों नई टीमें भी अय्यर को एक कप्तान के रूप में अपने साथ जोड़ना पसंद करेंगी।

श्रेयस अय्यर के पास 87 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें वह 31.66 की एवरेज से 2375 रन बना चुके हैं। अय्यर के नाम 16 अर्धशतक भी शामिल हैं। अय्यर ने 2015 में आईपीएल करियर की शुरूआत की थी। आईपीएल 2021 उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था, क्योंकि वे 8 मैचों में बिना अर्धशतक जमाए 174 रन ही बना सके। आईपीएल 2020 में उन्होंने 17 मैचों में 519 रन बनाए थे, साथ ही टीम को बताैर कप्तान पहली बार दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था। अय्यर इसी वजह से बताैर कप्तान भी किसी फ्रेंचाइजी के लिए पसंदीदा खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 14:44 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+