IPL 2022 : इस तारीख को शुरू हो सकता है सीजन, खेले जाएंगे 74 मैच

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 की तैयारियों के लिए भी बीसीसीआई जुट गया है। जनवरी के महीने में खिलाड़ियों की नीलामी होने की संभावना है। इस बार आईपीएल सीजन-15 बेहद खास रहने वाला है क्योंकि 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। खबर आई है कि आईपीएल 2022 की शुरूआत 2 अप्रैल को हो सकती है। देश में कोविड-19 चिंताओं के कारण IPL 2021 के आधे मैच भारत में और आधे संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे। हालांकि, अब आईपीएल 2022 भारत में होने वाला है, जिसकी शुरूआत 2 अप्रैल से होगी।

यह भी पढ़ें- ये 3 भारतीय बल्लेबाज नहीं हो सकते अभी टीम से बाहर, खेलेंगे 2023 विश्व कप

60 दिनों में खेले जाएंगे 74 मैच

60 दिनों में खेले जाएंगे 74 मैच

पिछले सीजन में 8 टीमें खेलती हुईं नजर आईं थी, लेकिन अब 10 टीमें खिताब पाने के लिए लड़ेंगी क्योंकि अहमदाबाद और लखनऊ को दो नई टीमों के रूप में तय किया गया है। पूरे सीजन को 60 दिनों में कवर किया जाएगा और फाइनल जून की शुरुआत में खेला जाएगा। कुल 74 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने क्रिकबज के हवाले से कहा, "मुझे पता है कि आप सभी सीएसके को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं। खैर, लो लम्हा अब बहुत दूर नहीं है। आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और दो नई टीमों के शामिल होने से यह पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होगा। हमारे पास एक बड़ी नीलामी होने वाली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नई टीमें कैसी दिखती हैं।"

सीएसके करेगी सीजन की शुरूआत

सीएसके करेगी सीजन की शुरूआत

प्रत्येक टीम 14 लीग खेल खेलेगी जिसमें सात अपने घर पर और सात बाहर के मैदानों पर खेलेंगे। सीजन की शुरूआत चेन्नई से होने की संभावना है और इसलिए चेपॉक पसंदीदा मैदान होगा। सीएसके गत चैंपियन है और इसलिए, वे सीजन की शुरूआत करेंगे, लेकिन किसके खिलाफ मैच होगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। नेस वाडिया ने हाल ही में बीसीसीआई को कुछ ऑफ-सीजन विदेशी आईपीएल खेलों के विचार का प्रस्ताव दिया था।

वाडिया दे चुके हैं ये सलाह

वाडिया दे चुके हैं ये सलाह

नेस वाडिया ने पहले कहा था, "बीसीसीआई को उन जगहों पर ऑफ-सीजन मैच आयोजित करने पर विचार करना चाहिए जहां काफी भारतीय लोग रहते हों। इससे आईपीएल और भी ज्यादा बढ़ेगा। खिलाड़ी की उपलब्धता के आधार पर ऑफ-सीजन में तीन या पांच मैच एक टीम द्वारा खेले जाएं। टाॅप चार फ्रेंचाइजी को हर साल कुछ मैच खेलने की अनुमति दें, उदाहरण के लिए, मियामी या टोरंटो या सिंगापुर में। इससे आईपीएल ही मजबूत होगा, जो पहले से भी मजबूत है।'' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा है कि आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी। 2014 से अब तक सिर्फ 8 टीमें ही IPL में खेल रही हैं, लेकिन आईपीएल के चौथे सीजन 2011 में पहली बार 10 टीमें नजर आई थीं। पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरल उस समय दो नई टीमें थीं। फिर 2012 और 2013 में पुणे समेत कुल 9 टीमें खेल रही थीं। 2014 से अब तक 8 टीमों में फिर से सीजन खेले जा चुके है जिसमें पुणे वॉरियर्स को बाहर कर दिया गा था।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन के लिए स्पॉट फिक्सिंग के कारण बैन होना पड़ा था। फिर इन दोनों टीमों की जगह गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की एंट्री हुई थी। लेकिन जैसे ही फिर चेन्नई और राजस्थान की वापसी हुई तो गुजरात और सुपर जायंट्स आईपीएल से बाहर हो गए। आईपीएल में अब तक डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोच्चि टस्कर्स केरल, गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स आईपीएल में कुछ सीजन तक रहे हैं और फिर प्रतियोगिता से गायब हो गए।

Read more about: ipl 2022 ipl bcci
Story first published: Wednesday, November 24, 2021, 8:52 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+