For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 : मुंबई इन तीन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, हार्दिक पांड्या होंगे बाहर

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेंशन नियम सामने आ चुके हैं। नियमों के अनुसार, बीसीसीआई मौजूदा आठ आईपीएल टीमों को मेगा नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटने करने की अनुमति देगा, इनमें तीन भारतीय रहेंगे तो एक विदेशी। अब क्रिकेट प्रशंसक यह जानने के लिए बेताब रहेंगे कि आखिर काैन सी टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया और काैन बाहर होकर नीलामी में शामिल हुए। रिटेंशन नियम सामने आने के बाद आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुंबई इंडियंस को लेकर राय दी। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुंबई तीन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, लेकिन हार्दिक पांड्या बाहर रहेंगे।

बता दें कि चार रिटेंशन में दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी या तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की बात करें तो अधिकारी के अनुसार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिटेन करने की संभावना नहीं है। अधिकारी ने कहा, ''मुझे लगता है कि बीसीसीआई के पास एक राइट टू मैच (आरटीएम) का फार्मूला होगा। यदि आरटीएम नहीं हो तो चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिल सकती है। ऐसे में भारत के रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनकी पहली पसंद होंगे। कीरोन पोलार्ड टीम की तीसरी पसंद होंगे। ये तीनों मुंबई की ताकत हैं।"'

यह भी पढ़ें- इनसे हो हमारा फाइनल, पूरे विश्व क्रिकेट को कुछ मजा आएगा : सकलैन मुश्ताक

10 प्रतिशत से कम संभावना है कि हार्दिक को बरकरार रखा जाएगा
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ सालों से अपनी पीठ के दर्द से परेशान हैं और उन्होंने आईपीएल 2021 में गेंदबाजी भी नहीं की थी। अधिकारी ने कहा कि वह अब एक ऑलराउंडर नहीं है और जब रिटेन करने की बात आती है तो वह पिछड़ रहे हैं। अगर मुंबई को चौथे भारतीय खिलाड़ी को रिटेन करने का मौका मिलता है, तो वे हार्दिक की बजाय सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन के साथ जा सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, "इस समय, 10 प्रतिशत से भी कम संभावना है कि हार्दिक को मुंबई द्वारा बरकरार रखा जाएगा। हां, वह अगले कुछ टी20 विश्व कप मैचों में सभी से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है लेकिन फिर भी संभावना कम है। यदि चार भारतीयों को रिटेन किया जाता या एक आरटीएम हैं, तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन उस स्लॉट के दावेदार हैं।"

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 20:21 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+