Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Retention : जानिए क्या हैं नियम, कितना पैसा होगा खर्च, कहां देख सकते हैं LIVE एक्शन

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां जोरों से हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस दिन का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ ही गया है। आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों द्वारा रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट फ्रेंचाइजियों द्वारा आज यानी कि मंगलवार 30 नवंबर को कर दी जाएगी। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि काैन सी टीम किन्हें रिटेन करेगी। हालांकि यह भी जानना जरूरी है कि रिटेंशन के लिए क्या नियम हैं, कितना पैसा खर्च हो सकता है और कहां लाइव एक्शन देख सकते हैं। तो आइए जानें सब कुछ-

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : अगर भारत को जीतना है आखिरी टेस्ट, तो करने होंगे 3 बदलाव

रिटेंशन प्रक्रिया में कितनी टीमें भाग लेंगी?
आईपीएल की सभी 10 टीमें रिटेंशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को चार खिलाड़ी रिटेन करने का अधिकार रहेगा। साथ ही टूर्नामेंट में दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ अपनी टीम में 3-3 खिलाड़ी ले सकेंगी। ल

कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है?
सभी पुरानी 8 टीमें चार खिलाड़ियों (2 भारतीय, 1 विदेशी) को रिटेन कर सकती हैं। टीमों की अपनी मर्जी है कि वे कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला गया) और अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला गया) खिलाड़ी चुनें। दो नई टीमें तीन खिलाड़ियों (2 भारतीय, 1 विदेशी) को चुन सकती हैं।

कितना पैसा होगा खर्च
कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो वे पहले खिलाड़ी पर 16 करोड़ रुपए, दूसरे खिलाड़ी पर 12 करोड़ रुपए, तीसरे खिलाड़ी पर 8 करोड़ रुपए और चौथे खिलाड़ी पर 4 करोड़ रुपए खर्च कर सकते हैं। लेकिन, अगर कोई टीम 3 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो वह पहले खिलाड़ी को 15 करोड़ रुपए, दूसरे को 11 करोड़ रुपए और तीसरे को 7 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है।

अगर कोई टीम दो खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है तो वह पहले खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपए और दूसरे को 10 करोड़ रुपए में रिटेन कर सकती है। साथ ही सभी टीमों को एक खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 14 रुपए खर्च करने होंगे।

नई 2 टीमें खिलाड़ियों को कैसे रखेंगी?
पुरानी टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा के बाद, नई टीम में शेष खिलाड़ियों में से 3-3 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

लाइव कहां देख सकते हैं?
रिटेंशन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मंगलवार रात 9:30 बजे किया जाएगा। साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 30, 2021, 13:35 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+