IPL 2023 CSK vs GT Dhoni batting practice: मंगलवार को चेन्नई और गुजरात के बीच पहला क्वालीफायर मैच होना है। इस मैच से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और इस दौरान वह मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने का काम कर रहे हैं।
दोनों की नजरें जीत पर: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, इन तीनों ही मैचों को गुजरात ने अपने नाम किया है। ऐसे में चेन्नई को गुजरात पर पहली जीत की तलाश होगी।
धोनी कर रहे हैं प्रैक्टिस: क्वालीफायर मुकाबले से पहले धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। चेन्नई टीम के कप्तान धोनी ने मैदान पर लंबे समय तक प्रैक्टिस की और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए। अभ्यास के दौरान माही के बल्ले से कई लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। धोनी गुजरात के खिलाफ अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे।
निभाएंगे फिनिशर की भूमिका: इस सीजन चेन्नई के लिए धोनी ने अब तक फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाया है। धोनी आखिरी के दो-तीन ओवर में मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और तेज गति से रन बनाने का काम करते हैं। वह कई बार ऐसा करने में सफल रहे हैं। गुजरात के खिलाफ भी धोनी एक दमदार पारी खेलना चाहेंगे।
स्पिन गेंदबाजों को होगा फायदा: चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई का रिकॉर्ड गजब का रहा है। लेकिन गुजरात के खिलाफ टीम अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत सकी है। राशिद खान और नूर अहमद अपनी गेंदबाजी से चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इस मैदान में स्पिन गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबला किस टीम के लिए फायदेमंद होता है।