For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: 'सर' रवींद्र जडेजा के सामने डेविड वॉर्नर ने की तलवारबाजी, मैदान पर हुई जमकर मस्ती, देखें वीडियो

DC vs CSK, 67th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शानदार पारी खेलने का काम किया। डेविड वॉर्नर ने एक छोर से टीम के लिए रन बनाने का काम किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉर्नर ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेली।

224 रनों का लक्ष्य: दिल्ली के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य रखा था। 224 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ एक बार फिर बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे। पृथ्वी शॉ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था। लेकिन चेन्नई के खिलाफ वह एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

वॉर्नर-जडेजा ने की मस्ती: मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और रवींद्र जडेजा के बीच जमकर मस्ती देखने को मिली। जडेजा रन आउट करने के लिए डेविड वॉर्नर को डराने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वार्नर भी क्रीज के अंदर वापस नहीं गए। वो अपना बल्‍ले को सर जडेजा के स्‍टाइल में तलवार की तरह उठाकर बाहर ही खड़े रहे। दोनों के बीच का यह मजाकिया वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वॉर्नर ने लिए जडेजा से मजे: जडेजा की थ्रो पर व\र्नर ने डाइव लगाई और वो नॉन-स्‍ट्राइकर एंड पर रन आउट होने से बच गए। इसके बाद वह अगला रन लेने के लिए भी क्रीज से बाहर आ गए। वह काफी देर तक बाहर खड़े रहे और वॉर्नर को थ्रो मारने के लिए कहा। इसके बाद जडेजा वॉर्नर की हरकत देखकर हंसने लगे।

GT और SRH से रियान पराग ने मांगी मदद, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

दिल्ली की खराब शुरुआत: दिल्ली की बल्लेबाजी आखिरी मुकाबले में भी फ्लॉप नजर आई। पृथ्वी शॉ सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने शॉ को अंबाती रायुडू के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप सॉल्ट छह गेंद में तीन रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे। राइली रूसो खाता खोले बिना ही चाहर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Story first published: Saturday, May 20, 2023, 18:56 [IST]
Other articles published on May 20, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+