For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2023 फाइनल मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम से निकल सकता है एशिया कप 2023 का रास्ता

एशिया कप 2023 का रास्ता 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम से निकल सकता है। आईपीएल 2023 का फाइनल इसी दिन होना है जहां बीसीसीआई सचिव जय शाह बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट से बातचीत करेंगे।

इस बात की जानकारी खुद शाह ने दी है। बयान जारी करके बताया गया है, टाटा आईपीएल 2023 फाइनल के दौरान बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे और एशिया कप 2023 के भविष्य के लिए आगे का रास्ता निकालेंगे।

बता दें कि एशिया कप 2023 मूल रूप से पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारतीय सरकार से परमिशन नहीं मिलने के चलते बीसीसीआई अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेज रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के रुख से तिलमिलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2023 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी और कहा था कि बीसीसीआई को अपने रुख में तब्दीली करनी होगी।

हालांकि बाद में पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने एक हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल को दिया था। जिसमें भारत को छोड़कर पाकिस्तान और बाकी देश पाकिस्तान में खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के मैच न्यूट्रल जगह पर करा दिए जाएंगे।

IPL 2023: मधवाल की गेंदबाजी का कमाल, आईपीएल में रिकॉर्ड के 'आकाश' पर पहुंचे MI के नए 'इंजीनियर'

वैसे हाइब्रिड मॉडल भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के समझ से बाहर बताया जा रहा है। इसलिए पूरा टूर्नामेंट ही यूएई शिफ्ट कराने की बात भी सामने आई थी। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने इसके लिए यूएई में जाने पर आपत्ति जताई है। उनको वहां लॉजिस्टिक समस्याएं हैं।

बात यह भी है कि पीसीबी इस बात से इंकार कर चुका है कि वह एशिया कप को पाकिस्तान से पूरी तरह शिफ्ट करके किसी और जगह नहीं जाना देगा। क्योंकि अगर ऐसा फैसला लिया गया तो फिर पाकिस्तान एशिया कप से खुद को बाहर कर लेगा। एशिया कप सितंबर में होना प्रस्तावित है और यह वनडे वर्ल्ड कप से एक महीना पहले होना है। एशिया कप का फॉर्मेट 50 ओवर का रहेगा

Story first published: Thursday, May 25, 2023, 13:44 [IST]
Other articles published on May 25, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+