IPL 2023 CSK vs GT Stats Record: आईपीएल 2023 के रुप में इंडियन प्रीमियर लीग का आज 16वां सीजन शुरू होने जा रहा है जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सीजन का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभालेंगे तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। हालांकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई घुटने की तकलीफ को देखते हुए उनका खेलना अभी 100% पक्का नहीं है, अगर वे खेलते हैं तो वह आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तान के रूप में रिकॉर्ड बना देंगे।
सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे धोनी
मौजूदा सीजन में धोनी (41) के बाद डुप्लेसिस (आरसीबी) का नंबर आता है जो 38 साल के हैं और फिर 37 साल के शिखर धवन (पंजाब किंग्स) का भी नंबर आता है। वही दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार हराया था। पहले मुकाबले में डेविड मिलर ने नाबाद 94 रन बनाए थे और दूसरे मैच में रिद्धिमान साहा ने 67 रनों की पारी खेली थी।
इस मैदान पर गुजरात टाइटंस का पलड़ा है भारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गुजरात की टीम का होम ग्राउंड होगा तो चेन्नई सुपर किंग्स भी पिछले सीजन में दो बार यहां पर खेल चुकी है। गुजरात टाइटंस ने यहां एक ही मुकाबला खेला और उसको जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं सीएसके की टीम इस मैदान पर कोई मुकाबला नहीं जीत पाई थी।
IPL 2023 GT vs CSK 1st Match में बाकी रिकॉर्ड ये बन सकते हैं-