VIDEO: टी-शर्ट उतार जमकर नाचे निकलोस पूरन, खिलाड़ियों के साथ मनाया प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न

LSG defeated KKR by 1 run to confirm their qualification: कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी आईपीएल मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़। इस हार के साथ ही केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जीत के साथ ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

निकोलस पूरन रहे जीत के हीरो: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने केकेआर के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा। लखनऊ की टीम ने 73 के स्कोर पर ही अपने पांच खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद निकलोस पूरन ने आकर टीम के लिए तेज गति से रन बनाने का काम किया। उन्होंने टीम के लिए 58 रनों की शानदार पारी खेली।

जीत के बाद मनाया जश्न: केकेआर को हराकर लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाया। निकोलस पूरन ने टी-शर्ट उतारकर जमकर डांस किया। पूरन के साथ रवि विश्नोई और कृष्णप्पा गौतम ने भी पंजाबी गाने में अपनी डांसिंग स्कील का परिचय दिया। केकेआर के खिलाफ मिली जीत से लखनऊ की टीम को बड़ा फायदा पहुंचा है।

पूरन ने बनाए 58 रन: निकोलस पूरन ने लखनऊ के लिए सबसे बड़ी 30 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के लगाने का काम किया। निकलोस पूरन की दमदार बल्लेबाजी के कारण ही लखनऊ की टीम मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। अपनी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ की टीम: केकेआर के खिलाफ मिली एक रन से जीत के साथ ही लखनऊ ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। गुजरात और चेन्नई के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। लखनऊ का सामना अब एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई या आरसीबी में से किसी एक साथ भिड़ंत हो सकती है।

Read more about: nicholas pooran
Story first published: Sunday, May 21, 2023, 16:29 [IST]
Other articles published on May 21, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+